फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Governor visited Rail Coach Factory in Raebareli took stock of progress and quality of coach manufacturing

UP News: रायबरेली के रेल कोच फैक्टरी पहुंचीं राज्यपाल, डिब्बों के निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता की ली जानकारी

Sat, 09 May 2026 12:45 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 09 May 2026 12:45 PM IST
सार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रायबरेली के रेल कोच फैक्टरी पहुंचीं। यहां उन्होंने यात्री डिब्बों के निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी ली। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Governor visited Rail Coach Factory in Raebareli took stock of progress and quality of coach manufacturing
रायबरेली के रेल कोच फैक्टरी का राज्यपाल ने किया निरीक्षण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को रायबरेली स्थित आधुनिक रेल कोच फैक्टरी का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करके जानकारी ली। इस दौरान सुरक्षा कारणों से किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को फैक्टरी के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

विज्ञापन


सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्यपाल ने बैठक में विशेष रूप से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों सहित अन्य महत्वपूर्ण यात्री डिब्बों के निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता पर गहन जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उत्पादन प्रक्रियाओं, उपयोग की जा रही तकनीकों और भविष्य की योजनाओं के बारे में अधिकारियों से विस्तार से पूछताछ की। 
विज्ञापन


इस दौरे का उद्देश्य उच्च-गुणवत्ता वाले रेल कोचों के निर्माण में फैक्टरी की क्षमता का आकलन करना और उत्पादन को और बेहतर बनाने के सुझाव देना रहा। इसके साथ ही उन्होंने चिंतन शिविर में भी हिस्सा लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद राज्यपाल के फैक्टरी के शेल शाप का भी निरीक्षण करने की योजना है। शेल शाप वह महत्वपूर्ण इकाई होती है, जहां ट्रेन के डिब्बों के बाहरी ढांचे का निर्माण किया जाता है। इस हिस्से का निरीक्षण यह समझने में मदद करेगा कि फैक्टरी किस प्रकार के उपकरणों और तकनीकों का उपयोग करके डिब्बों के मुख्य ढांचे को तैयार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed