UP Big News: यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार पर ये है अपडेट, अखिलेश बोले- भाजपा को ईवीएम से ही हराएंगे
यूपी में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अहम जानकारी निकलकर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, 10 मई को यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। इस मौके पर छह मंत्री शपथ लेंगे। इसे लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। देखें, प्रदेश की बड़ी खबरें
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अहम जानकारी निकलकर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, 10 मई को यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। इस मौके पर छह मंत्री शपथ लेंगे। इसे लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी राज्यपाल से मुलाकात कर सकते हैं। अखिलेश यादव ने लखनऊ के सपा कार्यालय में शनिवार को प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर कई बड़े आरोप लगाए। देवबंद क्षेत्र के गांव लालवाला में दो बीघा जमीन को लेकर शनिवार को बड़ा बवाल हो गया। जमीन पर कब्जे को लेकर ठाकुर और अनुसूचित समाज के लोगों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। देखें, प्रदेश की सभी बड़ी खबरें
यूपी में कल हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, पूजा पाल और मनोज पांडेय समेत छह विधायक बन सकते हैं मंत्री
यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलों का दौर जारी है। कुछ अपुष्ट खबरों के अनुसार, संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में छह मंत्री शपथ ले सकते हैं। यहां पढ़ें खबरें
अखिलेश बोले- हम भाजपा को ईवीएम से ही हराएंगे, चुनाव में इनसे ज्यादा पैसा कोई और पार्टी खर्च नहीं करती
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। जो लोग जीरो टॉलरेंस की बात करते थे, उन्होंने ही लॉ एंड ऑर्डर को जीरो कर दिया है। एनसीआरबी के आंकड़े खुद सरकार की नाकामी की गवाही दे रहे हैं। पढ़ें, पूरी खबर
देवबंद में दो बीघा के लिए भारी बवाल, दो समुदाय भिड़े, पथराव और लाठीचार्ज में कई घायल, छावनी बना क्षेत्र
उत्तर प्रदेश के देवबंद क्षेत्र के गांव लालवाला में दो बीघा जमीन को लेकर शनिवार को बड़ा बवाल हो गया। जमीन पर कब्जे को लेकर ठाकुर और अनुसूचित समाज के लोगों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। इस दौरान दो महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। पढ़ें, पूरी खबर
बेटी की शादी से पहले पिता और रिश्तेदार की मौत, शहनाई से पहले उठीं सिसकियां; हाईवे पर दर्दनाक हादसा
लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर कस्बे के पास शुक्रवार रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में मुबारकपुर मजरे पूरे अमृतलाल पंडित का पुरवा निवासी गौतम और उनके रिश्तेदार आसाराम की मौत हो गई। पढ़ें, पूरी खबर
रायबरेली के रेल कोच फैक्टरी पहुंचीं राज्यपाल, डिब्बों के निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता की ली जानकारी
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को रायबरेली स्थित आधुनिक रेल कोच फैक्टरी का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करके जानकारी ली। पढ़ें, पूरी खबर