{"_id":"619bc8b2ad7a1f13d704bd0b","slug":"cab-driver-of-slap-scandal-entered-politics-driver-joins-pragatisheel-samajwadi-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थप्पड़ कांड के कैब चालक की राजनीति में एंट्री: पुरुषों के अधिकारों की रक्षा को विशेष कानून के लिए छेड़ेंगे मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थप्पड़ कांड के कैब चालक की राजनीति में एंट्री: पुरुषों के अधिकारों की रक्षा को विशेष कानून के लिए छेड़ेंगे मुहिम
Mon, 22 Nov 2021 10:13 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 22 Nov 2021 10:13 PM IST
सार
थप्पड़बाज प्रियदर्शनी द्वारा बेवजह पिटाई का शिकार हुए कैब चालक सआदत अली ने अब पुरुषों के अधिकारों की रक्षा को विशेष कानून बनाने की मांग को लेकर मुहिम छेड़ने का संकल्प लेते हुए सोमवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
विज्ञापन
कैब चालक सआदत अली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ के आलमबाग नहर चौराहे पर थप्पड़बाज प्रियदर्शनी द्वारा बेवजह पिटाई का शिकार हुए कैब चालक सआदत अली अब पुरुषों के अधिकारों की रक्षा को विशेष कानून के लिए मुहिम छेड़ेंगे। इसके लिए उन्होंने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
जगत नारायण रोड निवासी सआदत अली को 30 जुलाई की रात आलमबाग नहर चौराहे पर कृष्णानगर की रहने वाली प्रियदर्शनी नारायण ने बेवजह थप्पड़ों से पीटने के साथ ही उनका मोबाइल फोन तोड़ दिया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया था। जिसके बाद बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत व कई अन्य सेलेब्रिटी समेत हजारों लोगों ने घटना की कड़ी आलोचना करते हुए प्रियदर्शनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की थी।
सआदत अली का कहना है कि लड़की ने उन्हें बेवजह पीटा था, इसके बावजूद कृष्णानगर पुलिस ने उन्हें ही हवालात में बंद करके पीटा और अगले दिन जमानत होने के बाद कैब छोड़ने के नाम पर दस हजार रुपये भी वसूल लिए थे। सआदत अली का आरोप है कि मामला सुर्खियों में आने पर किरकिरी के बाद पुलिस ने उनकी रिपोर्ट तो दर्ज की मगर उसकी विवेचना में भी मनमानी की गई।
विज्ञापन
इसी के चलते सआदत अली ने अब पुरुषों के अधिकारों की रक्षा को विशेष कानून बनाने की मांग को लेकर मुहिम छेड़ने का संकल्प लेते हुए सोमवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनका कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए चौराहों पर पिंक बूथ बनाए गए तो पुरुषों की सुरक्षा के लिए कोई कदम क्यों नहीं उठाया गया।

Trending Videos
सआदत अली के अधिवक्ता व प्रसपा (लोहिया) की अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव रियाज अली खान ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई है। रियाज ने बताया कि पीर जलील वार्ड (74 नंबर) से सआदत अली पार्षद का चुनाव लड़ेंगे। ताकि पुलिसिंग में सुधार और आम आदमी को न्याय दिलाने के लिए मुहिम चला सकें।