फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cab driver missing under mysterious circumstances

Lucknow News: संदिग्ध हालात में कैब चालक लापता

Sat, 23 Aug 2025 01:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Cab driver missing under mysterious circumstances
लापता सर्वेश।
मलिहाबाद। मलिहाबाद के टिकरी खुर्द निवासी कैब चालक सर्वेश तीन दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हो गए। उनकी कार शुक्रवार सुबह चिनहट पुलिस को देवा रोड पर मिली। पिता रामचंद्र ने सर्वेश के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए बृहस्पतिवार रात गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन

रामचंद्र के मुताबिक 20 अगस्त को दोपहर एक बजे बुकिंग के बाद सर्वेश कार लेकर घर से निकल गया, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। संपर्क करने पर उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। रिश्तेदारों से संपर्क करने पर भी बेटे का कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद रामचंद्र ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि पुलिस टीम सर्वेश की तलाश में जुटी थी। इस बीच चिनहट पुलिस ने सर्वेश की कार खड़ी होने की जानकारी दी। चालक व अन्य संदिग्धों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये भी सर्वेश का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed