फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cab driver alleges that police released the woman from the police station

Lucknow News: कैब चालक का आरोप, पुलिस ने महिला को थाने से छोड़ा

Mon, 30 Dec 2024 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 30 Dec 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Cab driver alleges that police released the woman from the police station
लखनऊ। कैब चालक जानकीपुरम निवासी सुनील शर्मा को थप्पड़ जड़ने के मामले में पीड़ित ने आशियाना पुलिस पर महिला को थाने से छोड़ने का आरोप लगाया है। वहीं, घटना से नाराज कैब ओनर्स चालक वेलफेयर के अध्यक्ष आरके पांडे का आरोप है कि पुलिस ने रविवार को घटनास्थल का नक्शा बनाने के लिए सुनील को बुलाया था। लेकिन कार्रवाई का आश्वासन देकर लौटा दिया।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार दोपहर सुनील शर्मा ओला कैब में सवारी लेकर जनेश्वर मिश्र पार्क जा रहे थे। दोपहर पौने दो बजे पकरी के पुल के पास कैब से स्कूटी टकरा गई थी। विरोध पर नाबालिग बेटी के साथ बैठी पीजीआई निवासी मंजू ने सुनील को एक मिनट में 20 थप्पड़ जड़ दिए थे। महिला पर कैब में सवार दंपती से हाथापाई करने का भी आरोप था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले से नाराज कैब चालकों ने थाने पर प्रदर्शन भी किया था। सुनील मूलरूप से कानपुर के रहने वाले हैं। एसीपी कैंट अभय प्रताप मल्ल के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed