{"_id":"5e61da5e8ebc3ec54855d718","slug":"caa-violence-in-lucknow-police-display-photos-of-riotous-on-banner","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिंसक प्रदर्शन में शामिल उपद्रवियों की फोटो चौराहों पर टांगी, आरोपियों के खिलाफ रिकवरी नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंसक प्रदर्शन में शामिल उपद्रवियों की फोटो चौराहों पर टांगी, आरोपियों के खिलाफ रिकवरी नोटिस जारी
Fri, 06 Mar 2020 10:36 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 06 Mar 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
photos of riotous
- फोटो : अमर उजाला
सीएए व एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में सरकारी व निजी संपत्तियों की भरपाई के लिए प्रशासन ने चिह्नित 53 उपद्रवियों से वसूली का अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए प्रशासन ने क्षेत्रवार डुग्गी पिटवाना शुरू कर दिया है।
राजधानी के प्रमुख चौराहों पर उपद्रवियों की तस्वीर वाली होर्डिंग भी लगवाई गई है। इसकी शुरूआत बृहस्पतिवार से हो गई। हजरतगंज सहित कई प्रमुख चौराहों पर इन चिह्नित उपद्रवियों की तस्वीर वाली होर्डिंग लगा दी गई है।
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के मुताबिक, राजस्व कोर्ट स्तर से नुकसान की भरपाई के लिए उपद्रवियों के खिलाफ रिकवरी नोटिस जारी किया गया है। इस हिंसक प्रदर्शन में 1.61 करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
आरोपियों से नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। वहीं, ठाकुरगंज पुलिस ने सीएए व एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन में फरार मो. साहिल उर्फ मो. सादिक खान को गिरफ्तार किया है।

Trending Videos
प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज प्रमोद कुमार मिश्रा के मुताबिक, बाजारखाला के बिलोच्चापुर तकिया जंग अलीशाह निवासी साहिल को गुरुवार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ दस फरवरी को घंटाघर पर हो रहे प्रदर्शन में अराजकता फैलाने, सरकारी काम में बाधा डालने और सेवेन सीएलए का मुकदमा दर्ज है।