{"_id":"5dfcc57f8ebc3e87fa54e155","slug":"caa-protesters-sang-national-anthem-in-gonda-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून: प्रदर्शनकारियों से एएसपी ने गवाया राष्ट्रगान, भीड़ बोली- भारत माता की जय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता कानून: प्रदर्शनकारियों से एएसपी ने गवाया राष्ट्रगान, भीड़ बोली- भारत माता की जय
Fri, 20 Dec 2019 06:28 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: Abhishek Singh
Updated Fri, 20 Dec 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन चल रहा है। कई लोग घायल हो चुके हैं जबकि कइयों को हिरासत में लिया गया है। इधर, उत्तर प्रदेश के गोंडा में जुमे की नमाज के बाद लोगों की भीड़ विरोध करने के लिए एकता चौराहे पर एकत्र हो गई। इसके बाद लोगों ने सरकार और नागरिकता कानून के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल मौजूद रही। एएसपी महेंद्र कुमार ने हिम्मत जुटाई और भीड़ के बीच में घुस गए। अपर पुलिस अधीक्षक भीड़ को तितर-बितर करने के बजाए उनके साथ आगे बढ़ते हुए फैजाबाद रोड की ओर बढ़ गए। इमामाबाड़ा मस्जिद के पास पहुंच कर एएसपी ने माइक संभाला और लोगों को भारतीय होने का एहसास कराया और सीएए के खिलाफ भ्रम को दूर किया।
विज्ञापन
उन्होंने इसके बाद राष्ट्रगान गाया और लोगों को राष्ट्रगान गवाया। साथ ही भीड़ ने भी भारत माता की जय बोलते हुए एहसास किया कि उनका प्रदर्शन गलत है और नागरिकता संशोधन कानून भारतीयों के लिए किसी प्रकार से समस्या पैदा करने वाला नहीं है।
विज्ञापन