फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CAA protest Many women and men arrested By Lucknow POLICE

लखनऊ: घंटाघर में पुलिस की कार्रवाई, सीएए के विरोध में प्रदर्शन कर रहीं कई महिला और पुरुष गिरफ्तार

Sat, 25 Jan 2020 02:21 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 25 Jan 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
CAA protest Many women and men arrested By Lucknow POLICE
घंटाघर पर प्रदर्शन करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
राजधानी लखनऊ के हुसैनाबाद स्थित घंटाघर पर सीएए व एनआरसी के विरोध में चल रहे प्रदर्शन पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने कई महिलाओंं और पुरुषों को गिरफ्तार किया है। वहीं, अब घंटाघर पर आरएएफ तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन


शनिवार को लखनऊ पुलिस ने घंटाघर से पुरुषों की भीड़ को हटाया और प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं के बीच से पूजा शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने पुरुषों पर एफआईआर कर मौजूद वॉलिंटियर्स को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


कार्रवाई के बाद घंटाघर पर आरएएफ तैनात कर दी गई है। वहीं, प्रदर्शन कर रहीं महिलाओंं ने पुलिस पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। पुलिस लगातार घंटाघर के आस-पास गस्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि हुसैनाबाद स्थित घंटाघर पर सीएए व एनआरसी के विरोध में शनिवार को लगातार नौवें दिन महिलाओं का प्रदर्शन जारी था। प्रदर्शन स्थल पर रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम और सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा जैसे देशभक्ति गीतों से विरोध को धार दी जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई कर दी। 

सीएए : रामधुन, राष्ट्रगीत व तिरंगा यात्रा निकाल कर विरोध

इससे पहले सीएए व एनआरसी के विरोध में शुक्रवार को लगातार आठवें दिन महिलाओं का प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शन में हिंदू महिलाएं भी मौजूद रहीं। शाम को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष व शिया धर्मगुरु मौलाना डॉ. कल्बे सादिक भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों का हौसला बढ़ाया। 

स्वामी सारंग भी शुक्रवार को घंटाघर पहुंचे और महिलाओं का हौसला बढ़ाया। सीएम योगी के बयान की निंदा करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून में संशोधन कर सरकार एनआरसी पर अपना नजरिया साफ करे।  उधर गोमतीनगर में भी लगातार पांचवें दिन महिलाओं का प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने संविधान रक्षा की दुआ करते हुए रोजा रखा और शाम को इफ्तार किया।

महिलाओं को किसी से डरने की जरूरत नहीं 
शिया धर्मगुरु मौलाना डॉ. कल्बे सादिक बीमारी की हालत में भी शुक्रवार को व्हीलचेयर से घंटाघर पहुंचे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी के बयान पर उन्होंने नाराजगी भी जताई। साथ ही कहा कि रात में प्रदर्शन स्थल की लाइट काट देना कहां का न्याय है। लोकतांत्रिक देश संविधान से चलेगा, तानाशाही से नहीं।

अधिवक्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता महमूद ने देर रात घंटाघर पहुंच कर महिलाओं को समर्थन दिया। भरोसा दिलाया कि किसी भी कीमत पर संविधान को कमजोर नहीं होने देंगे। ये लड़ाई डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान को बचाने की है। विरोध करने वालों पर दर्ज हो रहे मुकदमों पर कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। अधिवक्ताओं ने रात में तिरंगा यात्रा भी निकाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed