{"_id":"5e2e82dc8ebc3e77dd5004ce","slug":"caa-nrc-mayawati-demanded-withdrawal-of-wrong-case-from-bjp-government","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएए-एनआरसी: मायावती की भाजपा सरकार से मांग, 'गलत मुकदमे वापस लिए जाएं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए-एनआरसी: मायावती की भाजपा सरकार से मांग, 'गलत मुकदमे वापस लिए जाएं'
Mon, 27 Jan 2020 11:57 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
मायावती
- फोटो : ANI
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने भाजपा से मांग की है कि गलत मुकदमे वापस लिए जाएं और मृतकों के परिवारों की मदद की जाए।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि सीएए और एनआरसी आदि के विरोध में संघर्ष करने वाली महिलाओं समेत जिन लोगों के भी खिलाफ यूपी बीजेपी सरकार द्वारा गलत मुकदमे दर्ज किए गए हैं, उन्हें तुरन्त वापस लिया जाए। इस दौरान जिनकी जान गई है तो सरकार उनकी भी उचित मदद करे, यह BSP की मांग है।
विज्ञापन
इससे पहले, घंटाघर पार्क में बीते नौ दिनों से नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने शनिवार को पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि पुलिस उनके पुरुष मददगारों संग मारपीट कर उन्हें गिरफ्तार कर रही है।
महिलाओं का आरोप है कि उन्होंने जब पुलिस के रवैये के खिलाफ बच्चों के साथ उन्हें गुलाब के फूल देने की कोशिश की तो पुलिस अधिकारी भड़क गए। उधर, गोमतीनगर में भी महिलाओं का प्रदर्शन छठवें दिन भी जारी रहा।

CAA/NRC आदि के विरोध में संघर्ष करने वाली महिलाओं समेत जिन लोगों के भी खिलाफ यूपी बीजेपी सरकार द्वारा गलत मुकदमे दर्ज किए गए हैं उन्हें तुरन्त वापस लिया जाए और इस दौरान जिनकी जान गई है तो सरकार उनकी भी उचित मदद करे, यह BSP की मांग है।
— Mayawati (@Mayawati) January 27, 2020
विज्ञापन
इससे पहले, घंटाघर पार्क में बीते नौ दिनों से नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने शनिवार को पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि पुलिस उनके पुरुष मददगारों संग मारपीट कर उन्हें गिरफ्तार कर रही है।
महिलाओं का आरोप है कि उन्होंने जब पुलिस के रवैये के खिलाफ बच्चों के साथ उन्हें गुलाब के फूल देने की कोशिश की तो पुलिस अधिकारी भड़क गए। उधर, गोमतीनगर में भी महिलाओं का प्रदर्शन छठवें दिन भी जारी रहा।
Trending Videos
प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि शनिवार दोपहर में एसीपी पश्चिम विकास चन्द्र त्रिपाठी की अगुवाई में पुलिसकर्मी घंटाघर पहुंचे और उन्होंने पुरुषों को लाठियां फटकार कर भगाना शुरू कर दिया। प्रदर्शन में शामिल फौजिया का आरोप है कि पुलिस ने मारपीट की। उनका आरोप है कि पुलिस प्रदर्शन समाप्त करने का दबाव बना रही है।
कदमों के निशान बना सीएए व एनआरसी का विरोध
प्रदर्शन में शामिल छात्राओं ने 150 मीटर बैनर पर कदमों के निशान बनाकर नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी का विरोध किया। श्रमयोगी आदियोग की अगुवाई में छात्राओं ने बैनर पर नो सीएए, बायकॉट एनआरसी लिख कर अपनी भावनाएं प्रदर्शित कीं।