फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CA raped Receptionist in lucknow

'अब तो जो गलती होनी थी हो चुकी, मैं तुमसे प्यार करता हूं, शादी कर लूंगा'

Thu, 19 Jul 2018 04:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 19 Jul 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
CA raped Receptionist in lucknow
डेमो
सीए कौशिक राय चौधरी को एक रियल एस्टेट कंपनी में रिस्पेशनिस्ट युवती से दुराचार के आरोप में कैसरबाग के एक नामी होटल के पास से गिरफ्तार किया गया है।  प्रभारी निरीक्षक नाका परशुराम सिंह ने बताया कि आरोपी कौशिक रॉय चौधरी मूलरूप से कोलकाता का रहने वाला है।
विज्ञापन


वह यहां पर कई नामी कंपनियों के सीए होने का दावा कर रहा है। युवती की तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। उसका मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया गया तो लोकेशन कैसरबाग के एक नामी होटल के पास मिली। वहीं से उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


युवती ने बताया कि उसकी मुलाकात पिछले महीने कौशिक रॉय से हुई थी। दो जुलाई को सीए ने सुबह दस बजे युवती को मिलने बुलाया। युवती ने बताया कि उसने जरूरी पेपर व रकम देने की बात कही थी, जो उसकी कंपनी के मालिक को देनी थी। युवती के मुताबिक उसके कंपनी के मालिक के भाई की शादी दो जुलाई को थी, तो वह मालिक को फोन न मिलाकर सीधे मिलने चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाका के होटल में सीए कौशिक रॉय चौधरी की दरिंदगी का शिकार बनी युवती राजाजीपुरम की रहने वाली है। वह गोमती नगर स्थित एक रियल एस्टेट कंपनी में रिस्पेशनिस्ट है। युवती के मुताबिक वह पेपर व रकम लेने सीए के बताए पते पर पहुंची। जहां से वह उसे  होटल लवली इन में ले गया।

कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया

CA raped Receptionist in lucknow
आरोपी सीए कौशिक राय चौधरी - फोटो : amar ujala
वहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।  होश आने पर उसने खुद को अस्त व्यस्त हालत में पाया।  युवती का आरोप है कि बेहोशी में सीए ने उसके साथ दुष्कर्म किया। क्षेत्राधिकारी कैसरबाग अमित राय ने बताया कि युवती को जब कौशिक लगातार फोन कर परेशान करने लगा तो वह उससे मिलने गई।

आरोपी से बातचीत के बाद उसने शादी के लिए दबाव बनाया। इस पर आरोपी ने कहा कि वह शादी शुदा है। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने इस दौरान होटल में मोबाइल कैमरे से फोटो और वीडियो बना लिया। जब शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने धमकी दी कि अगर तुम किसी से हमारे संबंध के बारे में बताओगी तो फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा।

प्रभारी निरीक्षक नाका परशुराम सिंह के मुताबिक युवती का आरोप है कि होश में आने के बाद जब वह चिल्लाई तो आरोपी सीए ने कहा कि अब तो जो गलती होनी थी हो गई है। मैं तुमसे प्यार करता हूं। तुमसे शादी कर लूंगा। युवती ने शादी की बात पर यकीन किया और चली गई। दूसरे दिन उसे कौशिक ने फिर बुलाया, मना करने पर फोन कर परेशान करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed