फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   buy flats of aawas vikas on emi

आवास विकास के महंगे फ्लैट भी ले सकेंगे किस्तों में, जानिए कितने साल की होगी EMI

Fri, 26 Jan 2018 10:05 AM IST
प्रवेंद्र गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
प्रवेंद्र गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 26 Jan 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
buy flats of aawas vikas on emi
- फोटो : demo pic

ऐसे लोगों के लिए अच्छी खबर है जिनके पास अपना आशियाना नहीं है और वे ऐसा घर किस्तों पर लेना चाहते हैं कि जिसमें तुरंत रहना शुरू कर सकें। आवास विकास परिषद के रेडी टू मूव वाले महंगे फ्लैट भी अब 10 साल की किस्तों पर मिल सकेंगे।

विज्ञापन


परिषद इसी महीने इस नई योजना को लॉन्च करने जा रही है। प्रदेश भर में आवास विकास के करीब 8000 फ्लैट खाली पड़े हैं। पहले चरण में 500 से अधिक फ्लैट्स का पंजीकरण खोला जा रहा है। इनकी कीमत 50 से 70 लाख रुपये के बीच है और क्षेत्रफल 1100 वर्गफीट से अधिक है।
विज्ञापन


आवास विकास परिषद अभी स्ववित्त पोषित योजना के तहत बनाए जाने वाले महंगे फ्लैट अधिकतम दो साल के लिए ही किस्तों पर देती है। आवंटी को आठ तिमाही किस्तों में पूरी रकम देनी होती है। वहीं गरीबों को सस्ते और सब्सिडी पर आवंटित किए जाने वाले ईडब्ल्यूएस व एलआईजी फ्लैट 10 साल की किस्तों पर दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी किस्तें भी तभी ली जाती हैं, जब आवंटी को मकान का कब्जा दे दिया जाता है। अब यही सुविधा स्ववित्त पोषित योजना के तहत बने महंगे फ्लैटों के लिए भी शुरू की जा रही है।

पांच प्रतिशत ही लगेगा पंजीकरण शुल्क

buy flats of aawas vikas on emi
इन महंगे फ्लैट्स के लिए आवास विकास परिषद 10 प्रतिशत राशि पंजीकरण शुल्क के रूप में लेती थी, मगर नई योजना में इसे आधा कर दिया गया है। आवेदक को फ्लैट की कीमत की पांच प्रतिशत राशि ही पंजीकरण के समय जमा करनी होगी।
 
नहीं लगाने होंगे बैंकों के चक्कर
आवास विकास परिषद से किस्तों पर फ्लैट मिलने से आवंटिययों को कर्ज के लिए बैंकों के चक्कर नहीं काटने होंगे। वहीं, उनको किसी गारंटर की जरूरत नहीं होगी। आवंटी को मकान के लिए बैंकों से उतना कर्ज नहीं मिल पाता, जितने की संपत्ति होती है। बैंक आवंटी की आय केहिसाब से कर्ज देते हैं। इतना ही नहीं, फ्लैट बंधक रखने के बाद भी बैंक आवंटी को दिए गए लोन के एवज में गारंटी लेते हैं। वहीं, आवास विकास में पूरा पैसा किस्तों पर अदा करने की सुविधा रहेगी और गारंटर का भी झंझट नहीं होगा।
 

लखनऊ, आगरा और गाजियाबाद से शुरुआत

buy flats of aawas vikas on emi

योजना की शुरुआत लखनऊ, आगरा और गाजियाबाद से होगी। इनमें लखनऊ की अवध विहार आवासीय योजना में मंदाकिनी और भागीरथी मल्टीस्टोरी योजना, गाजियाबाद की सिद्धार्थ विहार योजना में गंगा, यमुना और हिंडन मल्टीस्टोरी योजना और आगरा की ग्रीन एन्क्लेव योेजना शामिल हैं। इन योजनाओं में 500 से अधिक फ्लैट रेडी टू मूव की स्थिति में हैं। आवंटी तत्काल इनमें शिफ्ट कर सकते हैं।
 
आवास आयुक्त धीरज साहू का कहना है कि महंगे फ्लैट भी अब दस साल की किस्तों पर आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए कार्ययोजना तैयार हो गई है। जल्द ही योजना को लॉन्च कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed