{"_id":"5ce11b44bdec22071e6d5e79","slug":"businessmen-showed-protest-on-chauk-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में अतिक्रमण-पॉलिथीन विरोधी अभियान: भड़के व्यापारी, हाथापाई और बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में अतिक्रमण-पॉलिथीन विरोधी अभियान: भड़के व्यापारी, हाथापाई और बवाल
Sun, 19 May 2019 02:30 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 19 May 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण और पॉलिथीन के खिलाफ चौक में अभियान चलाने पहुंची टीम को व्यापारियों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। नौबत धक्का-मुक्की और हाथापाई तक आ गई। दो घंटे तक बवाल चला। पुलिस ने हाथापाई कर रहे व्यापारी अनूप मिश्रा को पकड़ कर हवालात में डाल दिया। इससे आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बंद करके चौक चौराहे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कोतवाली घेर ली। दो घंटे हंगामे के बाद अपर पुलिस अधीक्षक नगर पश्चिमी विकास चंद्र त्रिपाठी ने व्यापारी को पीटने के आरोपी इंस्पेक्टर व दरोगा को हटाने का आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म कराया।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश के बाद शनिवार को एसीएम द्वितीय अजय कुमार राय की अगुवाई में पुलिस और नगर निगम की टीम ने चौक में अतिक्रमण और पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
दस्ता मिश्रा भोजनालय पर कार्रवाई को पहुंचा। जुर्माने की रसीद काटी। दुकानदार द्वारा जुर्माना न भरने पर टीम सड़क पर रखा सामान ट्रक पर लादने लगी। इस पर व्यापारी नेता अनूप मिश्रा ट्रक में रखा सामान उतरवाने लगे। इसको लेकर विवाद शुरू हुआ।
कर्मचारी गिरा, अफसर लड़खड़ाए और बिगड़ गई बात
दस्ते में शामिल कर्मचारियों ने बताया कि अनूप मिश्रा ने नगर निगम के जमील नामक कर्मचारी का कॉलर पकड़ कर पुलिस और मजिस्ट्रेट के सामने धक्का दे दिया। इससे वह लड़खड़ाकर गिर पड़ा। इससे पास में खड़े अफसर भी लड़खड़ा गए। बड़ी संख्या में व्यापारी बवाल करने लगे। इसी दौरान दरोगा ने व्यापारी नेता को पकड़कर थाने पहुंचा दिया।
इस बीच व्यापारी नेता को पीटते हुए थाने ले जाकर हवालात में बंद किए जाने की खबर फैल गई। अनूप मिश्रा का आरोप है कि चौक कोतवाली के लॅाकअप में दरोगा कुलदीप सेंगर व संतोष शुक्ला ने बुरी तरह मारापीटा। आक्रोशित व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं।