फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Businessmen opened shops in rajajipuram in Lucknow.

लखनऊ: व्यापारियों ने कोरोना कर्फ्यू का किया विरोध और थाली बजाकर खोल दी दुकानें

Mon, 07 Jun 2021 02:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 07 Jun 2021 02:51 PM IST
विज्ञापन
Businessmen opened shops in rajajipuram in Lucknow.
थाली बजाते व्यापारी। - फोटो : amar ujala

लखनऊ के राजाजीपुरम के व्यापारियों ने सोमवार को कोरोना कर्फ्यू का विरोध  करते हुए थाली बजा कर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यापारियों को समझा कर दुकानों को बंद करा दिया। राजाजीपुरम व्यपार मंडल के अध्यक्ष ऋषभ गुप्ता के अनुसार, पिछले लगभग 55 दिन से व्यापारियों की दुकानें बंद है। जिसके कारण व्यापारी काफी आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि सरकार कोरोना सक्रिय केस के आंकड़ों का सहारा लेकर बाजार को बंद रखे हुए है इसलिए उन्होंने सरकार का ध्यान आकर्षित कराने के लिए थाली पीट करके बाजार को खोलने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विरोध प्रदर्शन के बीच में व्यापारियों ने कुछ दुकानों को खोल दिया। मगर इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी व्यापारियों को शांत कराया और जो दुकानें खुली थी उनको बंद करा दिया है। पुलिस ने शासन के आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed