{"_id":"60bde5113fe0f0446565d7be","slug":"businessmen-opened-shops-in-rajajipuram-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: व्यापारियों ने कोरोना कर्फ्यू का किया विरोध और थाली बजाकर खोल दी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: व्यापारियों ने कोरोना कर्फ्यू का किया विरोध और थाली बजाकर खोल दी दुकानें
Mon, 07 Jun 2021 02:51 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 07 Jun 2021 02:51 PM IST
विज्ञापन
थाली बजाते व्यापारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के राजाजीपुरम के व्यापारियों ने सोमवार को कोरोना कर्फ्यू का विरोध करते हुए थाली बजा कर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यापारियों को समझा कर दुकानों को बंद करा दिया। राजाजीपुरम व्यपार मंडल के अध्यक्ष ऋषभ गुप्ता के अनुसार, पिछले लगभग 55 दिन से व्यापारियों की दुकानें बंद है। जिसके कारण व्यापारी काफी आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
उनका कहना है कि सरकार कोरोना सक्रिय केस के आंकड़ों का सहारा लेकर बाजार को बंद रखे हुए है इसलिए उन्होंने सरकार का ध्यान आकर्षित कराने के लिए थाली पीट करके बाजार को खोलने की मांग की।
विज्ञापन
इस विरोध प्रदर्शन के बीच में व्यापारियों ने कुछ दुकानों को खोल दिया। मगर इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी व्यापारियों को शांत कराया और जो दुकानें खुली थी उनको बंद करा दिया है। पुलिस ने शासन के आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।