फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Businessmen met chief minister

समस्याओं के समाधान के लिए सीएम से मिले व्यापारी

Sat, 05 Jun 2021 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Businessmen met chief minister
कोरोना की वजह से कारोबार बंद हैं, लिहाजा बिजली, नगर निगम, जलकल के टैक्स से व्यापारियों को राहत दी जाए। दुर्घटना बीमा पांच लाख से बढ़ाकर दस लाख किया जाए। जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा 30 सितंबर तक बढ़ाई जाए। ऐसी तमाम मांगों को लेकर लखनऊ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी उपस्थित रहे। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि व्यापारियों की सभी समस्याओं को मुख्यमंत्री ने सुना। साथ ही यह भी कहा कि व्यापारियों ने समाज हित के कार्य किए हैं और अर्थव्यवस्था की रीढ़ भी हैं, लिहाजा उन्हें उनकी चिंता है। जल्द ही सरकार ठोस निर्णय लेगी, ताकि कारोबार भी चले और कोरोना से बचाव भी हो सके। बैठक में अमरनाथ मिश्र, अनिल वर्मानी, अशोक मोतियानी, सतीश अग्रवाल, देवेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम से भी की मुलाकात
इसी क्रम में व्यापारी संगठनों ने उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से भी अलग से मुलाकात कर उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराया। व्यापारी नेता अमरनाथ मिश्र ने बताया कि लखनऊ के विभिन्न व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनसे मुलाकात कर समस्याओं के निराकरण के संबंध में चर्चा की। उप मुख्यमंत्री ने भी आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री के साथ चर्चा करेंगे। व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने जीएसटी में पंजीकृत व्यापारी की कोरोना महामारी से मृत्यु होने पर 10 लाख का बीमा कवर दिए जाने, सशर्त दुकानों को खोलने की अनुमति देने की मांग रखी। लखनऊ व्यापार मंडल के अतिरिक्त लखनऊ दाल एवं राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता, कोषाध्यक्ष अजय केसरवानी, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्त, हरजिंदर सिंह, मोहित कपूर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed