{"_id":"6874174ce5b025a47a00b0d3","slug":"businessman-who-returned-from-banned-country-yemen-arrested-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1291737-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रतिबंधित देश यमन से लौटा व्यवसायी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रतिबंधित देश यमन से लौटा व्यवसायी गिरफ्तार
Mon, 14 Jul 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 14 Jul 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतिबंधित देश यमन से लौटा व्यवसायी गिरफ्तार
लखनऊ। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन अधिकारी ने रविवार को प्रतिबंधित देश यमन से लौटे गोरखपुर के तिवारीपुर बड़े काजीपुर कला निवासी व्यवसायी इरशाद जमा को गिरफ्तार कर लिया। मामले में सरोजनीनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
एसीपी कृष्णानगर विकास पांडेय के मुताबिक रविवार को इरशाद जमा सऊदी एयरलाइंस जेद्दा से एयरपोर्ट पहुंचा था। यहां ब्यूरो आफ इमीग्रेशन पर तैनात कनिष्ठ अधिकारी आलोक कुमार सिंह जांच कर रहे थे। इरशाद के जब पासपोर्ट की जांच की गई तो उसमें प्रतिबंधित देश यमन की यात्रा का भी विवरण मिला। एसीपी ने बताया कि केंद्र सरकार ने तीन अक्टूबर 2017 से यमन की यात्रा पर प्रतिबंध लगा रखा। तत्काल सरोजनीनगर थाने को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में पता चले तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है।