{"_id":"9fc6cd80026998162d9e6cbb72a14b44","slug":"businessman-protest-against-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार और विदेशी दुकानों के खिलाफ व्यापारियों का हल्ला बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार और विदेशी दुकानों के खिलाफ व्यापारियों का हल्ला बोल
डिजिटल टीम/लखनऊ
Updated Tue, 03 Sep 2013 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों ने व्यापारी दिवस पर विदेशी दुकानों एवं वायदा कारोबार का विरोध करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
व्यापारियों ने समारोह में केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल आंदोलन शुरू कर केंद्रीय मंत्रियों के घेराव का एलान किया।
यह व्यापारी दिवस अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 20 वे स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर मंगलवार को लखनऊ के चारबाग में स्थित रवींद्रालय में आयोजित हुआ जिसका उद्घाटन अध्यक्ष संदीप बंसल ने किया।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश में विदेशी दुकानों को खोलने का जो रास्ता खोला उससे व्यापारी वर्ग प्रभावित होगा।
उन्होंने व्यापारियों को विदेशी दुकानों एवं वायदा कारोबार का विरोध करने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने विदेशियों के लिए शहर से गांव तक की बाजार के रास्ते खोल दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस हटाओ, देश बचाओ और हल्ला बोल का नारा देते हुए छह सितंबर से आंदोलन करने का एलान किया। इसके तहत व्यापारी 11 सितंबर को जिला मुख्यालयों पर धरना देकर डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे।
विज्ञापन
वहीं 18 सितंबर को व्यापारी दिल्ली कूंच करके केंद्रीय मंत्रियों का घेराव करेंगे। प्रदेश मंत्री हाफिज जलील सिद्दीकी एवं प्रवक्ता सुरेश छबलानी ने बताया कि 30 से अधिक जिलों में आयोजित समारोह में 1131 व्यापारियों को सम्मानित किया गया।
रवींद्रालय के समारोह में रिपन अग्रवाल, एसके सरीन, अरुण अवस्थी, शिवराज सिंह यादव सहित दो हजार से अधिक व्यापारी जुटे, जिन्होंने कुलतार सिंह के भजन का रसपान किया।