फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   businessman looted in lucknow

लखनऊ में नकाबपोश बदमाशों ने दुकान से घर लौट रहे कारोबारी को पेड़ से बांधकर पीटा, लूट ले गए डेढ़ लाख

Sat, 22 Jan 2022 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
businessman looted in lucknow
लखनऊ। गोसाईंगंज के रतियामऊ और बल्दीखेड़ा रोड पर नकाबपोश चार बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात किराना कारोबारी पर हमला कर दिया। उसे पेड़ से बांधकर लोहे की रॉड व डंडे से पीटने के बाद स्कूटी की चाबी छीन कर डिग्गी में रखा डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। प्रभारी निरीक्षक गोसाईंगंज के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र गिरि ने बताया कि बल्दीखेड़ा निवासी केशर बक्श की गोसाईंगंज कस्बे में किराना की दुकान हैं। बृहस्पतिवार रात करीब 10:30 बजे वह दुकान बंद कर स्कूटी से घर जा रहे थे। स्कूटी की डिग्गी में डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग रखा था। रतियामऊ-बल्दीखेड़ा रोड पर नकाबपोश चार बदमाशों ने केशर को रोककर हमला कर दिया। एक ने उनका मुंह दबाया तो दो ने स्कूटी से खींचकर नीचे उतारा और रस्सी से पेड़ में बांध दिया।
विज्ञापन

पीड़ित कारोबारी ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने उसकी लोहे की रॉड व डंडे से पिटाई की। इसी बीच एक बदमाश ने उसकी स्कूटी की चाबी छीन ली और डिग्गी खोलकर रुपये से भरा बैग निकाल लिया। इसके बाद भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद केशर ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण जुट गए और पुलिस को सूचना दी। गंभीर चोट होने के कारण पुलिस ने केशर को अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अज्ञात चार बदमाशों के खिलाफ लूट व जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed