फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   businessman killed in gonda.

सनसनीः व्यापारी की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका

Wed, 12 Nov 2014 02:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा Updated Wed, 12 Nov 2014 02:09 PM IST
विज्ञापन
businessman killed in gonda.

संतकबीरनगर जाने के लिए घर से निकले एक कपड़ा व्यापारी का रविवार देर शाम बदमाशों ने कत्ल कर दिया और उससे एक लाख रुपये लूट लिए।

विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने उसके दोनों पैर बेल्ट से बांधकर शव को रेल ट्रैक पर फेंक दिया। मामले में व्यापारी के छोटे भाई ने थाना नवाबगंज में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

नवाबगंज कस्बे के मुट्ठीगंज मोहल्ला निवासी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि उसके बड़े भाई अशोक कुमार (45) रविवार शाम कपड़ा खरीदने के लिए संतकबीरनगर जाने के लिए घर से एक लाख रुपये लेकर निकले थे।
विज्ञापन


नवाबगंज रेलवे स्टेशन जाते वक्त बदमाशों ने रास्ते में अशोक की हत्या कर रुपये लूट लिए। फिर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। देर शाम बनारस से मनकापुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के चालक ने ट्रैक पर शव पड़ा देखा तो ट्रेन रोक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी सूचना पर शव को ट्रैक से हटवाया गया। मामले में अनिल ने थाना नवाबगंज में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।थाना नवाबगंज के उपनिरीक्षक डीपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed