फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Businessman duped of 1.5 crore under the pretext of a property sale

Lucknow News: प्रॉपर्टी बेचने का झांसा देकर व्यापारी से डेढ़ करोड़ की ठगी

Thu, 20 Aug 2026 02:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Businessman duped of 1.5 crore under the pretext of a property sale
लखनऊ। प्रतापगढ़ के कुंडा निवासी व्यापारी मो. आरिफ खान ने मां-बेटे समेत छह लोगों के खिलाफ प्रॉपर्टी बेचने का झांसा देकर डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी की एफआईआर दर्ज कराई है। डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित के आदेश पर कैसरबाग थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मो. आरिफ के मुताबिक वर्ष 2022 में उनकी मुलाकात रजिया खातून और उनके बेटे कामिल, आमिर व मुस्तफा से हुई थी। आरोपियों ने बताया कि विधान भवन मार्ग पर उनकी प्रॉपर्टी है, जिसे वे बेचना चाहते हैं। बातचीत के दौरान आरिफ की मुलाकात कामिल ने भाई गुलाम मुर्तजा और बहन शाइस्ता से कराई। इसके बाद डेढ़ करोड़ रुपये में सौदा हो गया जिसका इकरारनामा भी कराया गया। पीड़ित का कहना है कि उन्हें प्रॉपर्टी पर कॉम्प्लेक्स बनाना था। आरोपियों को नगर निगम में टैक्स जमा कर विनिमय विलेख कराना था, लेकिन चार साल तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। संदेह होने पर पीड़ित ने छानबीन की तो पता चला कि प्रॉपर्टी में और लोग भी पार्टनर थे जिनका जिक्र इकरारनामे में नहीं किया गया था। पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दिया। आरोप है कि दो माह पूर्व आरोपियों ने बातचीत के लिए बुलाया। इस पर आरिफ ने अपने प्रतिनिधि तारिक को कामिल के पास भेजा। आरोपियों ने उसकी पिटाई की और तलवार से हमला किया जिसमें वह बच गए। पीड़ित ने डीसीपी से शिकायत की। जांच के बाद रजिया खातून, उनके बेटों कामिल, आमिर, मुस्तफा, गुलाम मुर्तजा, बेटी शाइस्ता, दामाद सिराज कुरैशी व चार अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र के मुताबिक छानबीन की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed