फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   businessman caught robber in lucknow

लूट का शिकार बने व्यापारी ने डेढ़ किलोमीटर दौड़ाकर पकड़ा लुटेरा

Wed, 25 Apr 2018 02:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 25 Apr 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
businessman caught robber in lucknow
डेमो
लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में सोमवार सुबह दो बदमाशों ने सार्वजनिक नल पर नहा रहे व्यापारी पर हमला किया और 70 हजार रुपये लूट कर भाग निकले। वारदात का शिकार बना व्यापारी डेढ़ किमी तक उनके पीछे दौड़ा और राहगीरों की मदद से एक बदमाश को धरदबोचा। उसके  कब्जे से 34500 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन


शेष रकम लेकर दूसरा बदमाश भाग निकला। लूट की सूचना पर आठ मिनट में मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को हिरासत में लेकर दूसरे की तलाश शुरू की। सीतापुर के महमूदाबाद के रहने वाले मो. जहीर ने बताया कि तीन दिन पहले उसने जानकी विहार कॉलोनी में तिवारीपुर नहरिया के पास सीमेंट-बालू की बिक्री का काम शुरू किया था।
विज्ञापन


वह सुबह बालू की ट्रॉली का इंतजार कर रहा था। इस दौरान सार्वजनिक नल पर नहाने गया। जेब में 70400 हजार रुपये निकाल कर रुमाल में लपेटे और शर्ट उतारने लगा। इस दौरान जींस शर्ट पहने दो बदमाश आ धमके। एक बदमाश को नोटों से भरा रुमाल झपटते देख जहीर ने विरोध किया। दूसरे बदमाश ने हमला करके उसे गिराया और रकम लेकर दोनों बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रकम लेकर भागे बदमाश की तलाश में दी दबिश

businessman caught robber in lucknow
डेमो
जहीर शोर मचाते हुए पीछे दौड़ा। करीब डेढ़ किमी. दौड़ने पर उसने सामने से आ रही महिला की मदद से एक बदमाश को धरदबोचा। इसके साथ पुलिस कंट्रोल रूम कॉल करके वारदात की सूचना दी। पीआरवी-0495 के कमांडर रामानंद सिंह, सब कमांडर कांस्टेबल नरेश चंद्र पांडेय व पायलट होमगार्ड चंद्रपाल रावत की टीम आठ मिनट में मौके पर पहुंच गई।

इसके साथ पीआरवी-0498 के कमांडर एसआई रामनिवास व पायलट विद्यासागर शुक्ला ने भी घेराबंदी की। इंस्पेक्टर जानकीपुरम पीके झा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश की पहचान तिवारीपुर निवासी विशाल उपाध्याय के रूप में हुई। उसके कब्जे से 34500 रुपये बरामद हुए।

उसने कबूला कि वारदात अंजाम देकर भागने के दौरान लूटी रकम को दो भाग में बांटा था। शेष रकम अपने साथी गुज्जर को दी थी। पुलिस ने रकम लेकर भागे दूसरे बदमाश की तलाश में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी और उसके करीबी लोगों पर दबाव बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed