फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   business man wife and two sons murdered in sultanpur

व्यापारी करता रहा मिन्नतें बदमाशों ने पूरे परिवार को गोली से उड़ाया, दो बेटों की मौत

Wed, 01 Jun 2016 02:06 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, सुल्तानपुर
ब्यूरो/अमरउजाला, सुल्तानपुर Updated Wed, 01 Jun 2016 02:06 PM IST
विज्ञापन
business man wife and two sons murdered in sultanpur
डेमो

चांदा के हनुमान नगर मोहल्ले में पहुंचे तीन बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने हार्डवेयर व्यवसायी से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी। व्यवसायी के मना करने पर बदमाशों ने उसके दो पुत्रों व पत्नी को गोली मार दी।

विज्ञापन


बदमाश गल्ले में रखा 25 हजार रुपये लेने के बाद बदमाश फरार हो गए। गंभीर हालत में घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बड़े पुत्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी व छोटे बेटे को चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर किया, जहां छोटे बेटे ने भी दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


चांदा कोतवाली क्षेत्र के टाउन एरिया कोइरीपुर के हनुमान नगर मोहल्ले में हार्डवेयर व्यवसायी मदनलाल का मकान है। मकान में ही आगे के हिस्से में वे दुकान करते हैं। मंगलवार दोपहर बाद करीब साढे़ तीन बजे तीन बाइकों पर सवार छह युवक मुंह को गमछे से ढक कर दुकान पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने की पांच लाख रंगदारी की मांग

business man wife and two sons murdered in sultanpur
डेमो

एक युवक बाहर खड़ा था, जबकि पांच युवक दुकान के अंदर पहुंचे और शटर गिरा दिया। कुर्सी पर बैठे मदनलाल से युवकों ने पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी। कहा कि सुरक्षित व्यवसाय करना है तो रंगदारी देनी होगी। 

मदनलाल ने कहा कि वह इतनी जल्दी पांच लाख रुपये नहीं दे सकता। इस बीच मदनलाल को कब्जे में लेकर बदमाश दुकान से होते हुए घर में पहुंच गए। मदनलाल का बड़ा बेटा श्रवण कुमार (30), छोटा बेटा पवन (28) और पत्नी श्यामा देवी (50) भी वहां पहुंच गई। 

बदमाशों ने श्रवण और पवन को लोहे की सरिया से पीटने के बाद फिर एक बार मदनलाल से पांच लाख रुपये मांगे। मदनलाल बदमाशों के सामने मिन्नतें करते रहे कि अभी पांच लाख रुपये नहीं हैं। इस पर बदमाशों ने श्रवण व पवन के सीने में, जबकि श्यामा देवी के पेट में गोली मार दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed