फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   business cooling down from the heat

Lucknow News: गर्मी से ठंडा हो रहा कारोबार

Sun, 16 Jun 2024 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 16 Jun 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
business cooling down from the heat
रायबरेली। बेतहाशा गर्मी से लोग परेशान हैं। गर्मी के कारण व्यापार भी प्रभावित होने लगा है। सुबह 11 बजे ही कई दुकानदार दुकानों के शटर गिरा दे रहे हैं। फिर शाम को चार बजे के आसपास फिर दुकान खोलते हैं। कारोबार प्रभावित होने से व्यापारी वर्ग परेशान है। शनिवार को पारा 44.8 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक अभी गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन


जून की गर्मी इस बार रिकाॅर्ड बना रही है। शनिवार को भीषण गर्मी रही, जिससे लोग बेहाल रहे। पूरे दिन गर्म हवा चलती रही है। हालत यह रही कि कमरे आग की भट्ठी सरीखे गर्म रहे। सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल रहा। गर्म हवा शरीर को झुलसाती रही।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे हालत यह रही कि जिन दुकानों पर धूप आती है, उनके शटर गिर गए। व्यापारी नेता बंसत सिंह बग्गा और पंकज मुरारका ने बताया कि दोपहर 12 बजे धूप में खड़ा होना मुश्किल हो रहा। बाजारों में सन्नाटा रहने से कई दुकानदारों को दुकानें बंद करनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। लोगों को न रात और न ही दिन में सुकून मिल रहा है। शनिवार सुबह से ही उमस के रही। घरों में लगे पंखे और कूलर भी ठंडक देने में फेल रहे। हाल यह रहा कि सुबह तीन बजे से ही लोग टहलने के लिए निकल पड़े। रात में उमस अधिक होने से नींद सही से नहीं मिल सकी। पार्कों में भी सुबह चार बजे से लोग जमा रहे। तीन किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवा चली, जिससे हर किसी को बेचैन कर दिया। पशु-पक्षी भी पानी के लिए इधर-उधर नजर आए।
इस समय खराब स्थिति पक्षियों की है। खुले में कहीं भी पानी नहीं है, जिस कारण पक्षी घरों में पानी की तलाश के लिए आ रहे हैं। गर्मी के कारण व्यापार पूरी तरह से चौपट है तो खेती पर भी असर पड़ रहा है। धान की फसल की तैयारी को झटका लगा है।
शनिवार को अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले दो दिन से न्यूनतम तापमान में भी बढ़त दर्ज की जा रही है। जिससे रात में भी बेचैनी हो रही है। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज अमेठी के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि अभी गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। रेड अलर्ट जारी किया गया है। गर्मी आने वाले दिनों में और बढ़ेगी।

केबल बदले जाने से पांच घंटे गुल रही बिजली
शहर के प्रगतिपुरम उपकेंद्र से जुड़े जवाहर विहार और मलिकमऊ, श्रीनगर में शनिवार को बिजली का संकट रहा। सुबह पांच से 11 बजे तक बिजली नहीं आई और फिर दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रही। जिस कारण लोगों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ा।

सुबह बिजली न आने से लोग पीने के पानी के लिए हैंडपंप को ढूंढते दिखे। असल में केबल बदले जाने से आपूर्ति बंद की गई। एलटी लाइन की केबल जवाहर विहार और मलिकमऊ में बदली गई। खीरों, कठगर, बछरावां, ऊंचाहार, सरेनी, हरचदंपुर में तीन से चार घंटे की अघोषित कटौती की गई।
अधिशाषी अभियंता आरएल सरोज ने बताया कि प्रगतिपुरम उपकेंद्र से जुड़े जवाहर विहार फीडर में केबल बदले गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed