फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Businesman murdered in Jalalpur in Ambedkarnagar.

अंबेडकरनगर में दिनदहाड़े गोली मारकर आढ़ती की हत्या, पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ तहरीर

Sun, 01 Mar 2020 07:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकनगर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 01 Mar 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
Businesman murdered in Jalalpur in Ambedkarnagar.
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

जैतपुर थाना क्षेत्र में रविवार दिनदहाड़े गोली मारकर एक आढ़ती जितेंद्र की हत्या कर दी गई। पेशेवर बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। बदमाशों ने एक के बाद एक तीन गोलियां चलाईं जो गले, कंधे व सिर में लगी। मामले में मृतक के पुत्र ने अपनी मां आंगनबाड़ी कर्मी ममता व उसके प्रेमी के विरुद्घ केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जैतपुर थाना क्षेत्र के भुजगी मुस्तफाबाद निवासी जितेंद्र गुप्ता (48) पुत्र शोभालाल रविवार पूर्वाह्न खाना खाकर साइकिल से नेवादा बाजार स्थित आटा चक्की पर जा रहा था। जितेंद्र न सिर्फ आढ़ती था, बल्कि नेवादा में आटा चक्की भी चलाता था। बताया जाता है कि जब वह रैदा मोड़ के निकट पहुंचा, तो इसी बीच पीछे से बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। उन्होंने अपना चेहरा अंगोछे से छिपा रखा था। बदमाशों ने जितेंद्र को रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता, तब तक बदमाशों ने उस पर तीन फायर झोंक दिया। एक गोली गले पर, दूसरी कंधे पर, जबकि तीसरी गोली सिर पर लगी। गोली लगने से वह सड़क पर गिर पड़ा। गोली की आवाज से समूचा क्षेत्र गूंज उठा। ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक बदमाश मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर जैतपुर के प्रभारी एसओ वीके पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सांस चलने की उम्मीद में जितेंद्र को सीएचसी नगपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े हुए हत्याकांड से समूचे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस बीच एएसपी अवनीश कुमार मिश्र भी सीओ आरपी राय के साथ पहले घटनास्थल, फिर अस्पताल पहुंचे। कुछ देर में ही एसपी आलोक प्रियदर्शी भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही ग्रामीणों से जरूरी जानकारी हासिल की। इस बीच मृतक के बड़े पुत्र मयंक ने अपनी मां के ही के विरुद्घ केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में छानबीन शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed