{"_id":"5ce7fbedbdec220783609079","slug":"busiest-rail-crossing-remained-open-as-train-passes-close-shave-for-people","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शहर की सबसे व्यस्त मोदहा क्रॉसिंग पर खुला रहा फाटक, दौड़ा दी मालगाड़ी, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की सबसे व्यस्त मोदहा क्रॉसिंग पर खुला रहा फाटक, दौड़ा दी मालगाड़ी, बाल-बाल बचे लोग
Fri, 24 May 2019 07:43 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 24 May 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे के अधिकारियों की लापरवाही से शहर की सबसे व्यस्तम मोदहा क्रॉसिंग को बंद किए बगैर गुरुवार देर रात फैजाबाद जंक्शन से मालगाड़ी दौड़ा दी गई। किसी तरह लोगों ने ट्रेन आते देख भागकर जान बचाई।
गनीमत रही कि देर रात होने के कारण वहां भीड़ ज्यादा नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। रेलवे की इस लापरवाही का कुछ स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर डीआरएम को पोस्ट कर दिया। इससे पूरे दिन रेलवे प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। मामले में सख्त रुख अपनाते हुए लखनऊ मंडल के डीआरएम संजय त्रिपाठी ने जांच के आदेश दिए हैं।
गुरुवार रात करीब 11 बजे शहर की सबसे व्यस्तम रेलवे क्रॉसिंग मोदहा पर एक मालगाड़ी बिना क्रॉसिंग बंद हुए ही पटरी पर दौड़ती दिखी। इस दौरान अचानक ट्रैक पर मालगाड़ी आ जाने से उधर से गुजर रहे लोग भी सहम कर रुक गए।
विज्ञापन
कुछ लोग दौड़कर पटरी क्रॉस करने में सफल हुए। करीब पांच से सात मिनट तक ट्रेन क्रॉसिंग से गुजरती रही। मौके पर मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने इस लापरवाही का वीडियो बना लिया। इसके बाद यह वीडियो डीआरएम लखनऊ मंडल को भेज दिया गया।
घटना को गंभीरता से लेते हुए डीआरएम लखनऊ संजय त्रिपाठी ने भेजी गई वीडियो व फोटो को फैजाबाद स्टेशन अधीक्षक व टीआई को भेजकर मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

मोदहा रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित है ओवरब्रिज
मोदहा रेलवे क्रॉसिंग शहर की सबसे व्यस्तम रेलवे क्रॉसिंग है, यहां दिन भर हजारों लोगों का आना-जाना होता है। फैजाबाद रेलवे स्टेशन से सटा होने के कारण ट्रेनों के आवागमन व शंटिंग होने के कारण यहां लंबा जाम लग जाता है, इसी के चलते यहां अरसे से ओवरब्रिज बनाने की मांग भी की जा रही है।
गुरुवार को जब बिना क्रॉसिंग बंद हुए ट्रेन दौड़ रही थी, तब रात का समय होने के कारण वहां भीड़ नहीं थी। कहीं ये लापरवाही दिन में हुई होती तो निश्चित रूप से बड़ा हादसा हो सकता था।
गुरुवार को जब बिना क्रॉसिंग बंद हुए ट्रेन दौड़ रही थी, तब रात का समय होने के कारण वहां भीड़ नहीं थी। कहीं ये लापरवाही दिन में हुई होती तो निश्चित रूप से बड़ा हादसा हो सकता था।
स्टेशन मास्टर से लेकर अन्य स्टाफ हैं जिम्मेदार
किसी भी ट्रेन की शंटिंग के दौरान स्टेशन मास्टर समेत आउटडोर व इंडोर स्टेशन मास्टर, ट्रेन का ड्राइवर, गार्ड, शंटर, शंटिंग स्टाफ व केबलमैन समेत अन्य के अलग-अलग कार्य होते हैं। जानकारों का कहना है कि यदि इनमें से एक भी सतर्क होता तो इस तरह की लापरवाही नहीं होती।
ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर दिग्विजय सिंह, आउटडोर स्टेशन मास्टर शशिकांत व इंडोर स्टेशन मास्टर मधुसूदन आदि इस बारे में अपनी जुबान खोल नहीं रहे है। वहीं, स्टेशन अधीक्षक आरके उपाध्याय द्वारा भी समय पर इसकी सूचना अधिकारियों को नहीं दी गई।

जांच शुरू, कइयों पर गिर सकती है गाज
डीआरएम के आदेश पर टीआई दिवाकर उपाध्याय ने मामले की जांच शुरू की है। उनका कहना है कि इस तरह का कार्य टीम वर्क से होता है, इसमें कइयों की लापरवाही हो सकती है। सभी का बयान लिया जा रहा है, जल्द ही रिपोर्ट दी जाएगी। वहीं, इस संदर्भ में जानकारी के लिए स्टेशन अधीक्षक को फोन किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
मामले का वीडियो मिला है, मामला गंभीर है। इस तरह की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच के आदेश दिए गए है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
संजय त्रिपाठी, डीआरएम, लखनऊ मंडल
मामले का वीडियो मिला है, मामला गंभीर है। इस तरह की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच के आदेश दिए गए है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
संजय त्रिपाठी, डीआरएम, लखनऊ मंडल