{"_id":"64c15ee01d9060636801edf7","slug":"buses-standing-in-the-depot-all-day-two-conductors-suspended-raebareli-news-c-101-1-slko1033-1614-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डिपो में दिनभर खड़ी रहीं बसें, दो कंडक्टर सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डिपो में दिनभर खड़ी रहीं बसें, दो कंडक्टर सस्पेंड
Wed, 26 Jul 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बुधवार को डिपो के दो कंडक्टरों को निलंबित कर दिया। आरोप है कि दोनों परिचालक बुधवार को बसों में नहीं गए। इससे दोनों बसें दिनभर डिपो में खड़ी रहीं और करीब 28 हजार का नुकसान हुआ। आरोप है कि एक परिचालक डिपो परिसर में घूमता रहा और चाय की दुकान पर चाय नाश्ता भी करता रहा, लेकिन ड्यूटी लगने के बाद भी बस को लेकर नहीं गया। एआरएम ने दोनों परिचालकों को सस्पेंड करते हुए अन्य कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
रायबरेली डिपो के नियमित परिचालक अभिषेक कुमार निषाद की बुधवार को रायबरेली-सलोन-लखनऊ मार्ग की बस पर ड्यूटी थी। यह बस सुबह डिपो से निकलनी थी, लेकिन परिचालक ड्यूटी पर नहीं आए। एआरएम के संज्ञान में आया कि परिचालक डिपो पर घूम रहे थे, लेकिन ड्यूटी नहीं किया। मोबाइल भी नहीं उठाया। ऐसी में बस को स्थगित करना पड़ा। इससे डिपो को करीब 14 हजार रुपये का नुकसान हुआ। इसी तरह अन्य लापरवाहियों को देखते हुए अभिषेक को निलंबित कर दिया गया।
इसी तरह नियमित परिचालक अनिल पांडेय की ड्यूटी रायबरेली-डलमऊ-लखनऊ मार्ग की बस पर लगाई गई। चालक ने समय से बस को नियमित स्थान पर लगा दिया, लेकिन परिचालक आने के बाद बिना कोई सूचना दिए डिपो से चले गए। इसी कारण बस का संचालन नहीं हुआ। डिपो को करीब 13790 रुपये का नुकसान हुुआ। इस परिचालक को भी निलंबित कर दिया गया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एमएल केसरवानी ने बताया कि कर्मचारियों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रेगुलर परिचालकों की लापरवाही व मनमानी के कारण ही दो बसों का संचालन नहीं हो सका। इससे यात्रियों को परेशानी के साथ ही डिपो को भी नुकसान का सामना करना पड़ा। दोनों को निलंबित कर दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।