{"_id":"5f778f458ebc3e9bff7e0e0e","slug":"buses-of-gonda-and-bahraich-will-get-from-awadh-and-charbagh-station-lko-city-news-lko54322425","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवध व चारबाग बस अड्डे से मिलेंगी गोंडा-बहराइच की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवध व चारबाग बस अड्डे से मिलेंगी गोंडा-बहराइच की बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवध व चारबाग बस अड्डे से मिलेंगी गोंडा-बहराइच की बसें
अवध बस डिपो से गोरखपुर व दिल्ली रूट की बसों का संचालन शुक्रवार से शुरू कर दिया गया। अब ये बसें कैसरबाग बस अड्डे से नहीं चलेंगी।
वहीं, बहराइच, गोंडा और बलरामपुर की बसें भी चारबाग और अवध बस अड्डे से चलेंगी। कैसरबाग बस अड्डे से सिर्फ कैसरबाग डिपो की बसें चलेंगी।
बस स्टेशन के एआरएम प्रशांत दीक्षित ने बताया कि अवध बस डिपो से गाजियाबाद, कौशांबी, गोरखपुर, आजमगढ़, बस्ती, अयोध्या, बहराइच, गोंडा, देवीपाटन व बलरामपुर डिपो की बसें चलेंगी।
बसों के ठहराव के लिए आठ यातायात अधीक्षकों को तैनात किया गया है। शुक्रवार को भले ही अवध बस डिपो पर यात्रियों का आवागमन गांधी जयंती से कम रहा हो, लेकिन शनिवार से संख्या बढ़ने की उम्मीद है। अवध बस स्टेशन पर 13 प्लेटफार्म हैं।
जिसमें एक व दो नंबर से अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर, सोनौली, सिद्धार्थनगर व बढ़नी की बसें मिलेंगी, तीन व चार नंबर से अकबरपुर, बलिया, आजमगढ़ की बसें, पांच व छह नंबर पर एसी बसें, सात नंबर से सिटी बसें और आठ नंबर से बाराबंकी की बसें तथा नौ नंबर पर गोंडा व बलरामपुर की बसें मिलेंगी।
विज्ञापन
इसके अलावा 10 व 11 नंबर प्लेटफार्म से बहराइच, रूपैडिहा, 12 नंबर से सीतापुर व दिल्ली और 13 नंबर से आगरा एक्सप्रेस-वे के रास्ते दिल्ली जाने वाली बसों का ठहराव होगा।