{"_id":"8e83e6062182aed4d3bc9345c742c052","slug":"buses-for-each-and-every-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव से गांव का कनेक्शन जोड़ेंगी परिवहन निगम की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव से गांव का कनेक्शन जोड़ेंगी परिवहन निगम की बसें
नरेश शर्मा/लखनऊ
Updated Mon, 11 Nov 2013 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम ग्रामीणों की सुविधा के लिए एक बार फिर गांव-गांव बस चलाएगा। पहले चरण में लखनऊ और सीतापुर रूट पर तीन बस सेवाएं शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन
जबकि एक बस सेवा का शुभारंभ 15 नवंबर से पहले हो जाएगा। लखनऊ और सीतापुर रूट पर चलने वाली बसें बाराबंकी के देवा रोड,कुर्सी रोड होते हुए गंतव्य तक जाएंगी।
विज्ञापन
निगम ने इस क्रम में बीते हफ्ते लखनऊ और नीमसार (जिला सीतापुर) के बीच दो बस का शुभारंभ किया।
यह बस कैसरबाग बस अड्डे से सुबह छह बजे नीमसार के लिए रवाना होती है। कैसरबाग से चलकर देवा रोड और कुर्सी कस्बे,महोना एवं इटौंजा में सवारियों को बैठाते हुए सिधौली होते हुए नीमसार जाएगी।
विज्ञापन
इस बस के चलने से देवा रोड एवं कुर्सी कस्बे के उन ग्रामीणों को नीमसार जाने के लिए कैसरबाग अड्डे आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जो बस नीमसार में नाइट हाल्ट करती वह सुबह ग्रामीणों को लेकर लखनऊ आती है।
इसी क्रम में नौ नवंबर को लखनऊ से कुंवर अड्डा के बीच एक बस का संचालन शुरू हुआ है।
यह बस सुबह छह बजे कैसरबाग से कुंवर अड्डा के लिए रवाना होगी। जो कैसरबाग, बीकेटी, इटौंजा, अटरिया होते हुए सरौरा, जानकीनगर, नील गांव एवं कुवंर अड्डा तक जाएगी। यह बस एक दिन में दो बार चलेगी ,लेकिन नाइट हाल्ट कुंवर अड्डा करेगी।
यहां सेे सुबह गांव के यात्रियों को लेकर शहर आएगी। इसी प्रकार लखनऊ और बरगवां (महोली के निकट) के बीच 15 नवंबर से पहले दो बस का संचालन शुरू हो जाएगा।
यह बस कैसरबाग से चलकर सीतापुर एवं महोली होते हुए बरगवां तक जाएगी,जो वहीं नाइट हाल्ट भी करेगी।