{"_id":"679be55967f87c6d4f0ec51f","slug":"bus-services-restored-for-mahakumbh-updation-from-1500-buses-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1056731-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: महाकुंभ के लिए बस सेवाएं बहाल, 1500 बसों से अपडाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: महाकुंभ के लिए बस सेवाएं बहाल, 1500 बसों से अपडाउन
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बृहस्पतिवार दोपहर से बसों का संचालन पूरी तरह बहाल कर दिया गया। कुल 1500 बसों ने आलमबाग टर्मिनल से अपडाउन (आईं और गईं) किया।
प्रयागराज में संगम पर हादसे के बाद परिवहन व्यवस्थाएं बेपटरी हो गई थीं। बुधवार को आलमबाग टर्मिनल से प्रयागराज जाने वाली बसों को रास्ते में रोक दिया गया और प्रयागराज से बसों का आना बंद था। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे के बाद बसों के संचालन ने रफ्तार पकड़ ली।
परिवहन निगम के अफसरों ने बताया कि हरचंदपुर, बछरावां और रायबरेली में बुधवार से डायवर्जन था। इसे बृहस्पतिवार को खत्म कर दिया गया है। लखनऊ से प्रयागराज के बीच बुधवार और बृहस्पतिवार दोपहर करीब 4000 बसों ने अपडाउन किया है। रोडवेज बसों से सवा लाख से अधिक यात्रियों ने सफर किया।
विज्ञापन
आलमबाग टर्मिनल के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को जगह-जगह डायवर्जन के चलते बसों का संचालन ठप सा हो गया था। आलमबाग बस स्टेशन से प्रयागराज के लिए करीब 2500 बसों ने अपडाउन किया। बृहस्पतिवार को 1500 बसों से यात्रियों की आवाजाही हुई। लखनऊ से जाने वाली बसों को बेला कछार तक भेजा जा रहा है। वापसी में भी बसें वहीं से चल रहीं हैं।
प्राइवेट वाहनों ने संभाला मोर्चा
आशियाना पी-4 में भी प्राइवेट बस अड्डा बनाया गया। यहां से प्राइवेट बसें महाकुंभ के लिए संचालित हुईं। प्राइवेट बसों ने यात्रियों को महाकुंभ पहुंचाने में अच्छी भूमिका निभाई।
रास्ते में फंसी टैक्सी, यात्री परेशान
बुधवार को बसों का संचालन ठप होने से राजधानी के श्रद्धालु टैक्सी से रवाना हुए। अलीगंज निवासी इंजीनियर नेहा सिंह, पति सागर के साथ टैक्सी से गई थीं, पर डायवर्जन के चलते उन्हें बीच रास्ते रोक दिया गया। उन्होंने रायबरेली में एक रिश्तेदार के घर ठहरने का फैसला किया। बृहस्पतिवार को रूट खुलने पर वह प्रयागराज रवाना हुईं।