फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bus service for four states starts from Ayodhya.

Ayodhya News: अब रोडवेज बस से जाइए अयोध्या से हरिद्वार, चार राज्यों के लिए अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू

Fri, 01 Mar 2024 01:43 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Fri, 01 Mar 2024 01:43 PM IST
सार

राजस्थान सहित चार प्रांतों ने अयोध्या से बस सेवा शुरू कर दी है। राज्य स्तरीय बातचीत के बाद संचालन
शुरू हो गया है। अब रोडवेज बस से अयोध्या से हरिद्वार जा सकते हैं।

विज्ञापन
Bus service for four states starts from Ayodhya.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या से अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू हो गई है। राजस्थान सहित चार प्रांतों ने राज्य स्तरीय बातचीत के बाद रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया है। विगत 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। 

विज्ञापन


इसके बाद अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी तो राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड के रोडवेज महकमों ने अयोध्या तक बसों के संचालन में दिलचस्पी दिखाई। कुछ के अफसरों ने फोन से यहां के रोडवेज के अफसरों से बात की, जबकि हरियाणा की टीम यहां पहुंची थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में सहयोगी दलों को छह सीटें देगी भाजपा, राजनाथ सिंह लखनऊ से लड़ेंगे चुनाव!
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर निर्माण के बाद जातीय सीमाओं से ऊपर उठा यूपी, लोकसभा चुनाव को लेकर RSS-BJP इस प्लान पर करेगी काम


विभाग ने अन्य प्रदेश के अफसरों को बताया था कि राज्य स्तरीय समझौते या फिर परमिट के आधार पर बसों का संचालन शुरू हो सकता है। बातचीत के बाद चारों प्रांतों ने अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू कर दी। बस सेवा अलग-अलग दिन से शुरू हुई। बसों का अयोध्या धाम स्टेशन से आवागमन होने लगा हैं। 

रोडवेज ने यहां से उत्तराखंड के हरिद्वार के लिए भी बस सेवा शुरू की है। हरिद्वार के लिए बस सुबह 10 बजे छूटती है। अयोध्या से हरिद्वार की दूरी 745 किमी. है और किराया 1075 रुपये है। टनकपुर के लिए अभी बस सेवा नहीं शुरू की गई है, जल्द ही यह सेवा भी शुरू होने की संभावना है।

एआरएम आदित्य प्रकाश ने बताया कि राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड प्रदेश से बस सेवा शुरू हुई है। इन प्रदेशों के रोडवेज महकमों ने सेवा शुरू की है। अयोध्या से हरिद्वार के लिए बस सेवा की शुरुआत कर दी गई। टनकपुर के लिए बसों का संचालन अभी नहीं शुरू हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed