{"_id":"ff4c814116129845127867cae6aac40c","slug":"bus-reservation-centre-is-open-on-lucknow-airport-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबरः फ्लाइट से उतरते ही यात्री पकड़ सकेंगे बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबरः फ्लाइट से उतरते ही यात्री पकड़ सकेंगे बस
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Tue, 26 May 2015 04:23 PM IST
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतरने के बाद यात्रियों को जल्द ही बस की राह नहीं देखनी होगी। एयरपोर्ट पर पहले चरण मे गोरखपुर एवं आजमगढ़ की बसों का संचालन करने पर एयरपोर्ट अथॉरिटी और परिवहन निगम के बीच सहमति बन गई है।
विज्ञापन
अथॉरिटी के डायरेक्टर ने जल्दी ही निगम को बसें खड़ी करने के लिए जगह अलॉट करने का आश्वासन दिया है। परिवहन निगम के लखनऊ परिक्षेत्र के प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह ने सोमवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर एसके होता से मुलाकात की और बस चलाने और रिजर्वेशन सेंटर खोलने की पेशकश की।
विज्ञापन
दोनों पक्षों में करीब एक घंटे तक बातचीत चलने के बाद डायरेक्टर ने बस संचालित करने और काउंटर खोलने पर खुशी का इजहार करते हुए जगह देने की बात कही। निगम की तरफ से जल्दी ही इस आशय का प्रस्ताव डायरेक्टर को दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रबंधक अखिलेश ने बताया कि एयरपोर्ट से खासतौर पर खाड़ी देशों से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए पहले चरण में गोरखपुर एवं आजमगढ़ की बसों का संचालन होगा। साधारण सेवा की बसों के बाद एसी की डिमांड होने पर वह भी चलेंगी। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर काउंटर खुलने पर यात्री बस के आवागमन की सूचना के साथ ही बस का टिकट आरक्षित करा सकेंगे।