{"_id":"7ebb676533ff1899df833a33fc798413","slug":"bus-location-will-be-known-on-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"149 नंबर पर जान सकेंगे बस की लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
149 नंबर पर जान सकेंगे बस की लोकेशन
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 12 Jul 2014 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम की बसों की लोकेशन जानने के लिए यात्रियों को अब परेशान नहीं होना होगा। रेलवे की 139 सेवा की तर्ज पर ही यात्री 149 पर पूछताछ कर सकेंगे।
विज्ञापन
दूरसंचार मंत्रालय ने 149 नंबर का आवंटन कर शुक्रवार को निगम को भेज दिया। निगम एक हफ्ते के भीतर सेवा शुरू करने की तैयारी में है।
दूरसंचार मंत्रालय ने अन्य राज्य के परिवहन निगम से भी इस सेवा को शुरू करने का अनुरोध किया है।
सुल्तानपुर एआरएम निलंबित
परिवहन निगम प्रबंधन ने गुरुवार देर शाम सुल्तानपुर डिपो के एआरएम (सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक) रामसागर पांडेय को निलंबित कर दिया है।
मुख्य प्रधान प्रबंधक (प्रशासन) राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एआरएम पर कंडक्टरों को कार्यालय में अटैच करके बस संचालन प्रभावित कराने सहित कई आरोप हैं।
विज्ञापन