फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bus entered in banned metro route

मेट्रो रूट में घुसी बस, मची अफरातफरी

Sat, 18 Apr 2015 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 18 Apr 2015 01:59 PM IST
विज्ञापन
bus entered in banned metro route

मेट्रो रूट पर प्रतिबंध के बावजूद शुक्रवार की दोपहर में बस घुस गई। खराब होने की वजह से बस वहां फंस गई, जिसके कारण जबरदस्त जाम लग गया।

विज्ञापन


करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में बैरीकेडिंग हटाकर वाहनों के लिए रास्ता खोला गया, तब जाकर जाम हटा।

आलमबाग से नहर चौराहे की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक बस खराब हो गई। इसी बीच इसके पीछे खड़ी एक और बस ने बगल से निकलने की कोशिश की तो वह कम जगह की वजह से फंस गई।
विज्ञापन


लोगों को आगे रास्ता जाम हो जाने की जानकारी ही नहीं मिली और वह इसी मार्ग पर आते रहे। शाम होने की वजह से भीड़ ज्यादा थी।

देखते ही देखते यहां भीषण जाम लग गया। नहर चौराहे से लेकर टेढ़ी पुलिया तक जाम की यह स्थिति रही। इसमें बड़ी तादाद में लोग फंसे रहे।

आए दिन दिखता है ऐसा नजारा

bus entered in banned metro route

आगे और पीछे दोनों तरफ वाहनों के फंसे होने से लोग वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे और वह इंतजार करते रहे कि कब बस ठीक हो और उसे निकाला जा सके।

करीब दो घंटे के बाद एलएमआरसी के उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई तो उन्होंने नहर चौराहे के पास की बैरीकेडिंग को हटवाना शुरू किया।
 
इस बीच खराब बस को मैकेनिक बुलवाकर ठीक कराया गया। दोनों बसों के निकलने के बाद यहां का यातायात सामान्य हो सका। व्यापारी नेता प्रशांत भाटिया ने बताया कि यहां ऐसे हालात आए दिन हो जाते हैं।

प्रशांत के मुताबिक बैरीकेडिंग में बिल्कुल भी जगह नहीं छोड़ी गई है। इसकी वजह से यहां दो वाहन एक साथ नहीं निकल पाते।

उन्हें क्यू में ही चलना होता है। ओवरटेक करने की कोशिश में यहां जाम सी स्थिति हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed