खबर का असर: 90 की रफ्तार में स्कैनिया बस चलाते हुए लूडो खेलने वाला ड्राइवर बर्खास्त
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर 90 की रफ्तार से चलती बस में लूडो खेलने वाले ड्राइवर को परिवहन विभाग ने तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। अमर उजाला ने '90 की रफ्तार, 50 मुसाफिर और लूडो खेलने में मस्त बस चालक' शीर्षक से मंगलवार को खबर प्रकाशित की थी। इसका वीडियो और फोटो भी अमर उजाला के पोर्टल पर उपलब्ध हैं।
समाचार पत्रों द्वारा प्राप्त हुई सूचना के आधार पर बस चलाते समय मोबाइल पर लूडो खेलते चालक को कार्य से हटाने का आदेश दिया गया एवं उक्त बस के परिचालक को मार्ग संचालन से हटाने का निर्देश दिया गया । pic.twitter.com/1hKUpkPnGk
— Min of Transport, UP (@ParivahanUP) April 24, 2018विज्ञापन
गौरतलब है कि रविवार देर रात आगरा से लखनऊ आ रही स्कैनिया बस (यूपी 70, एफटी 2355) के ड्राइवर का एक वीडियो अमर उजाला के पास आया था, जिसमें ड्राइवर 90 की रफ्तार से चलती बस में मोबाइल पर लूडो खेल रहा है। ताजुब्ब की बात यह है कि यह घटना उस वक्त की है, जब परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा सप्ताह मना रहा था। बस में 50 मुसाफिर सवार थे।
खबर का सज्ञान लेते हुए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, आलमबाग ने ड्राइवर सत्तेंद्र सिंह को तत्काल बस संचालन से हटाने का आदेश दिया है। साथ ही, परिचालक विजय कुमार को भी हटाने का निर्देश दिया है।
अखिलेश ने भी ट्वीट कर जताई चिंता
हमने विश्वस्तरीय हाइवे और बसों से लोगों का सफ़र आरामदायक ही नहीं, सुरक्षित भी बनाया था. लेकिन यात्रियों की सुरक्षा केवल अच्छी सड़कों से ही नहीं बल्कि अच्छे ड्राइवरों के हाथों में भी होती है, ये बात उनको भी समझनी चाहिए और सुनिश्चित भी करनी चाहिए जो आज राज्य की गाड़ी चला रहे हैं. pic.twitter.com/mnlAOuNrnP
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 24, 2018