फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bus driver and conductor tried to harass women constable in barabanki

महिला सिपाही की सूझबूझ से बाराबंकी में टली निर्भया कांड दोहराने की साजिश

Tue, 02 Oct 2018 11:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 02 Oct 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
bus driver and conductor tried to harass women constable in barabanki
Demo Pic

रोडवेज की एक अनुबंधित बस में महिला सिपाही द्वारा अश्लील गाने का विरोध उस समय भारी पड़ गया जब दो चालक और परिचालक उसी से छेड़छाड़ करने लगे। साथी सवारियों और महिला सिपाही के शोर मचाने पर दिल्ली जैसा निर्भया कांड होने से बच गया।

विज्ञापन


महिला सिपाही की तहरीर पर छेड़छाड़ के आरोपी बस के दो चालकों को पुलिस ने जेल भेजकर बस सीज कर दी। हालांकि दो दिन पुरानी इस घटना की कोतवाली पुलिस ने किसी को भनक तक नहीं लगने दी।
विज्ञापन

 
उल्लेखनीय है कि जिले में जिस रात (30 सितंबर) उत्पीड़न से तंग महिला सिपाही मोनिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, उसी रात एक और महिला सिपाही रोडवेज की अनुबंधित बस में सादे कपड़ों में बाराबंकी आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में सवारिवयों के बीच अश्लील गाना लगातार बजाया जा रहा था। देवा कस्बे में कई सवारियां उतर जाने के बाद बस में दो-चार सवारियां ही बची थीं। इस बीच महिला सिपाही ने अश्लील गाना बजाने से बस चालक व परिचालक को मना किया तो शहर से कुछ दूर पहले बस रोककर दो चालक व एक परिचालक महिला सिपाही के पास पहुंचकर अभद्रता व छेड़छाड़ करने लगे।

तीनों की नीयत खराब देखकर महिला सिपाही ने शोर मचाया। कुछ मौजूद सवारियों ने भी विरोध किया तो तेज रफ्तार बस चलाते हुए चालक ने सब को धमकाया कि बस पलटकर मार दूंगा। रात करीब दस बजे वह बस रोडवेज स्टेशन पर पहुंची।

यहां शेष सवारियां उतरने के बाद तीनों ने महिला सिपाही से मारपीट भी की। इस पर वह शोर मचाते हुए वह पुलिस के पास पहुंची। इस गंभीर घटना की कोतवाली पुलिस ने दो दिन तक किसी को भनक नहीं लगने दी। पुलिस ने महिला सिपाही की तहरीर पर बस ड्राइवर मोहम्मद शाहिद निवासी ग्राम डड़ियामऊ व परिचालक हरिओम व दूसरे चालक बृजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।  

एआरएम रोडवेज, बाराबंकी आरएस वर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रोडवेज की अनुबंधित बस फतेहपुर से आ रही थी। चालक पलटा गांव के पास बस खड़ी कर शौच के लिए चला गया है। वहां से देर से लौटने पर सवारियां विरोध करने लगी। बस स्टेशन पहुंचने पर महिला सिपाही की शिकायत पर चालक को पुलिस हिरासत में ले गई थी। बस मालिक से चालक को हटाने के लिए नोटिस दी गई है। परिचालक के खिलाफ शिकायत की कोई जानकारी नहीं है, इसलिए किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की है। कई सवारियां बस में मौजूद थी ऐसी स्थिति में अश्लील हरकत का सवाल नहीं उठता है।  


वहीं शहर कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि महिला सिपाही से छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में मंगलवार को दो आरोपी शाहिद व बृजेश को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेजा दिया गया है। फरार बस परिचालक की तलाश की जा रही है, जबकि बस को सीज कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed