{"_id":"599122444f1c1b3d778b47f4","slug":"bus-conductor-recruitment-on-hold","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख अभ्यार्थियों को झटका, 1315 पदों की भर्ती पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख अभ्यार्थियों को झटका, 1315 पदों की भर्ती पर लगी रोक
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 14 Aug 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
Demo Image
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के लखनऊ समेत 11 परिक्षेत्र में 1315 संविदा कंडक्टरों की भर्ती अटक गई है। संविदा भर्ती पर परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रोक लगा दी है।
विज्ञापन
बता दें, संविदा पर कंडक्टर बनने के लिए करीब एक लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
परिवहन निगम ने मई में लखनऊ क्षेत्र में 33, अलीगढ़ में 163, इटावा में 57, चित्रकूटधाम में 157, वाराणसी में 174, गोरखपुर में 173, मेरठ में 138, आगरा में 40, मुरादाबाद में 134, झांसी में 69 और इलाहाबाद में 177 पदों पर संविदा कंडक्टरों की भर्ती करने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
कुल 1,315 पदों पर करीब एक लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। परिवहन निगम ने एक-एक आवेदक से 200-200 रुपये की फीस भी ली है।
परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) एचएस गाबा ने कहा कि जब तक भर्ती पर लगी रोक नहीं हटेगी, तब तक संविदा कंडक्टरों का चयन नहीं होगा।