फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bus conductor insulted girl student

रोडवेज के कंडक्टर ने छात्रा से की अभद्रता, बस से उतारा

Tue, 23 Jul 2019 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Bus conductor insulted girl student
रोडवेज कंडक्टर ने किराया को लेकर की छात्रा से अभद्रता, बस से उतारने की कोशिश
विज्ञापन

रोडवेज के प्रयाग डिपो की बस के कंडक्टर ने सोमवार को एक छात्रा से किराए को लेकर अभद्रता की। यही नहीं, जबरियां उसे बस से उतारने लगा।
इस पर छात्रा ने डायल-100 पर सूचना दी तो पुलिस ने कंडक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। छात्रा ने रोते हुए किराया चुकाने के लिए पांच सौ रुपये का नोट देने पर कंडक्टर द्वारा अपमानित करने की आपबीती सुनाई।
पुलिस के सामने कंडक्टर ने छात्रा से माफी मांगी तो प्रकरण का पटाक्षेप हो गया। रायबरेली से लखनऊ आ रही बस में हरचंदपुर से जूली सिंह सवार हुई। जूली सिंह ने कंडक्टर फारूख वसीम को 500 रुपये का नोट दिया।
विज्ञापन

टिकट लेने के बाद कंडक्टर ने छात्रा से कहा कि मेरे पास टूटे पैसे नहीं है। आप पांच सौ का नोट वापस ले, मुझे टूटे पैसे दो। छात्रा ने कहा कि उसके पास भी टूटे पैसे नहीं हैं तो वह कहां से दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर कंडक्टर झगड़ने लगा। हद तो तब हो गई जब वह लखनऊ आने से पहले बीच रास्ते में उसे उतारने लगा। परेशान होकर जूली ने डायल 100 नंबर पर सूचना दी, तब तक बस उतरेठिया आ चुकी थी।

पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने आपबीती बताई। पुलिस कंडक्टर और बस को लेकर थाने गई। इसके बाद कंडक्टर के तेवर नरम पड़े और वह जूली से माफी मांगने लगा।
कंडक्टर के लिखित माफी मांगने पर पुलिस ने कार्रवाई न करने की बात कही। कोतवाल अशोक कुमार सरोज ने बताया कि छात्रा ने अपनी शिकायत वापस ले ली। इसलिए केस दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed