फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bus collides with container in fog, 20 injured

Lucknow News: कोहरे में कंटेनर से भिड़ी बस, 20 घायल

Mon, 20 Jan 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 20 Jan 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Bus collides with container in fog, 20 injured
बछरावां थना क्षेत्र में कंटेनर की टक्कर से क्षतिग्रस्त रोडवेज डिपो की बस। - फोटो : संवाद
बछरावां (रायबरेली )। कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह कोहरे में कार को बचाने में रोडवेज बस कंटेनर से भिड़ गई। टक्कर से अफरातफरी मच गई। बस में सवार 20 लोग घायल हो गए। छह लोगों को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से चार को लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के थाना लीलापुर क्षेत्र के गांव कटकावली निवासी सुभाष सिंह (48) प्रयाग डिपो की बस में सवारियां लेकर प्रयागराज से लखनऊ की ओर जा रहे थे। बछरावां थाना क्षेत्र के रायबरेली-प्रयागराज हाईवे पर कुंदनगंज के पास कोहरे में कार को बचाने में बस कंटेनर से भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


हादसे में बस चालक के अलावा प्रयागराज निवासी बस परिचालक लल्लन यादव (51), सवारियां जाहिद नगर बुद्धेश्वर लखनऊ निवासी विनीता दीक्षित (40), अयोध्या निवासी सौरभ नारायण ( 25) व शुभम (24), बिहार थाना कैंट लखनऊ निवासी अनीता देवी (39) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 14 अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं, जो दूसरे वाहन से गंतव्य को चले गए। घायलों को सीएचसी बछरावां ले जाया गया। डॉक्टर प्रभात मिश्रा विनीता, सौरभ, शुभम व अनीता को लखनऊ रेफर कर दिया। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed