फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bus charges free for aids presents

एड्स रोगी अब फ्री में करेंगे सफर

Thu, 12 Feb 2015 02:35 PM IST
Updated Thu, 12 Feb 2015 02:35 PM IST
विज्ञापन
bus charges free for aids presents

सूबे के एड्स मरीज अब इलाज के लिए यूपी रोडवेज की साधारण बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे। इसके लिए इन्हें यात्री पास (स्मार्ट कार्ड) दिए जाएंगे, जिससे एक बार में 100 किमी आने और वापस जाने की सुविधा मिलेगी। सूबे के कुल करीब 70 हजार एड्स मरीजों में से 30 हजार हर महीने तो 40 हजार प्रत्येक छह माह पर कस्बे और गांवों से चेकअप कराने शहर आते हैं।

विज्ञापन


यूपी एड्स सोसाइटी इनके किराए के एवज में रोडवेज को सालाना 4.25 करोड़ रुपये चुकाएगी। यूपी एड्स सोसाइटी के आग्रह पर परिवहन निगम ने स्मार्ट कार्ड बनाने और इस पर आने वाले खर्च का ब्यौरा भेजा था। इसके बाद सोसाइटी ने निगम को स्मार्ट कार्ड बनाने की सहमति दे दी है।
विज्ञापन


निगम एड्स मरीजों के लिए दो प्रकार के स्मार्ट कार्ड बनाएगा। पहला हर महीने उपचार कराने वाले मरीजों के लिए और दूसरा उनके लिए जो हर महीने चेकअप कराने आते हैं। मरीजों को नए वित्तीय वर्ष 2015-16 के अप्रैल से मुफ्त सफर की सुविधा मिलने लगेगी। ये स्मार्ट कार्ड एसबीआई के होंगे जिनको टॉपअप कराया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

100 किमी मुफ्त आने-जाने की मिलेगी सुविधा

bus charges free for aids presents

परिवहन निगम की ओर से एड्स मरीजों को जारी किए जाने वाले स्मार्ट कार्ड पर यूपी एड्स सोसाइटी का लोगो बना होगा। जो मरीज हर महीने चेकअप कराते हैं, उनके स्मार्ट कार्ड पर 1200 किमी और जो मरीज छह माह पर चेकअप कराते हैं, उनके स्मार्ट कार्ड पर 200 किमी तक मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। दोनों स्मार्ट कार्ड के रंग अलग-अलग होंगे।

यूपी एड्स सोसाइटी मार्च के पहले हफ्ते में परिवहन निगम को मरीजों की सूची मुहैया कराने के साथ ही किराए का प्रावधान वित्तीय वर्ष 2015-16 के बजट में ही करा देगी। ऐसे में निगम को किराए की भरपाई के लिए सोसाइटी कार्यालय के चक्कर भी नहीं लगाने होंगे।

यूपी एड्स सोसाइटी ने स्मार्ट कार्ड के जरिये मरीजोें को मुफ्त सफर मुहैया कराने का फैसला किया है। सोसाइटी की सहमति के बाद प्रधान प्रबंधक (संचालन) राजेश वर्मा को स्मार्ट कार्ड बनवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। - मुकेश कुमार मेश्राम, प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed