फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bus carrying passengers of cancelled flight met with an accident, investigation ordered

Lucknow News: निरस्त विमान के यात्रियों की बस हुई हादसे का शिकार, जांच के आदेश

Fri, 02 Jan 2026 02:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 02 Jan 2026 02:23 PM IST
सार

यात्रियों का आरोप है कि बसों के चालक नशे में धुत थे और तेज रफ्तार में बस दौड़ा रहे थे। 30 दिसंबर की सुबह एक बस हादसे का शिकार हो गई।

विज्ञापन
Bus carrying passengers of cancelled flight met with an accident, investigation ordered
प्रतीकात्मक तस्वीर। 

विस्तार

चेन्नई से वाराणसी जा रही इंडिगो की उड़ान खराब मौसम के चलते लखनऊ डायवर्ट कर दी गई थी। लखनऊ में इस उड़ान को निरस्त कर दिया गया। यात्रियों को दो बसों के जरिये वाराणसी रवाना किया गया। यात्रियों का आरोप है कि बसों के चालक नशे में धुत थे और तेज रफ्तार में बस दौड़ा रहे थे। 30 दिसंबर की सुबह एक बस हादसे का शिकार हो गई। यात्रियों की शिकायत पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया एक्स पर यात्री गौथम अशोक और किशोर पहानी ने मामले को उजागर करते हुए आपबीती साझा की है। यात्रियों के अनुसार 29 दिसंबर को चेन्नई से वाराणसी जाने वाली इंडिगो की उड़ान लखनऊ डायवर्ट करने के बाद निरस्त कर दी गई। एयरलाइन ने दो बसों के जरिये यात्रियों को वाराणसी भेजने का प्रबंध किया। आरोप है कि चालकों रात में तेज रफ्तार में बस चलाई। यात्री कोहरे को देखते हुए आराम से और सुरक्षित ढंग से चलने के लिए कहते रहे, लेकिन ड्राइवरों ने एक न सुनी। इंडिगो का कोई प्रतिनिधि भी मौके पर मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


यात्रियों के अनुसार एक बस 30 दिसंबर की सुबह पांच बजे हादसे का शिकार हो गई। कड़ाके की ठंड में यात्री घंटों सड़क पर खड़े रहे। बाद में सौ से ज्यादा यात्रियों को उनके लगेज के साथ दूसरी बस में ठूंस दिया गया, जिससे उनका सफर मुहाल हो गया। महिलाओं को हाईवे पर असुरक्षित स्थितियों का सामना करना पड़ा। आरोप है कि इंडिगो कस्टमर केयर को 30 से ज्यादा कॉल की गईं, लेकिन वहां से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। शिकायत को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गंभीरता से लिया है। बृहस्पतिवार को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed