फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   burn student

Lucknow News: निफ्ट में संदिग्ध हालात में झुलसी छात्रा, गंभीर

Sat, 29 Apr 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 29 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
burn student
रायबरेली। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) में शुक्रवार को देर शाम एक छात्रा संदिग्ध हालात में झुलस गई। छात्रा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया। छात्रा के झुलसने की जानकारी पर निफ्ट निदेशक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने छात्रा के जलने की तो पुष्टि की, लेकिन आग कैसे लगी और छात्रा कैसे जली, इस पर कहा कि पुलिस को सूचना दे दी गई है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


निफ्ट परिसर में ही हॉस्टल बने हैं, जहां शुक्रवार शाम लगभग छह बजे घटना हुई। आग में छात्रा को जलता देख आसपास के लोग चिल्लाए। चीख-पुकार सुनकर निफ्ट का स्टाफ भी पहुंच गया। छात्रा को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पुलिस का पहरा रहा। हालत गंभीर देख कुछ देर बाद छात्रा को लखनऊ रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉ. अतुल पांडेय ने बताया कि छात्रा 90 फीसदी झुलसी है। गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पहुंचे निफ्ट के निदेशक भारत शाह ने मीडिया को बताया कि बांदा जिले की साक्षी (21) यहां पढ़ती है। उसकी बहन भी साथ रहती है। छात्रा शाम को एसाइनमेंट कर रही थी, तभी घटना हुई। पुलिस को सूचना दे दी गई है, ताकि सही जांच हो सके कि छात्रा कैसे जली। निफ्ट मिल एरिया थाना क्षेत्र में आता है। उन्होंने बताया कि छात्रा की बहन भी साथ में है। माता-पिता को अवगत करा दिया गया है। निफ्ट में बिना अनुमति वैसे भी अंदर जाना मना है, लेकिन इस घटना के बाद सख्ती और बढ़ा दी गई है। उधर एसओ मिल एरिया संजय कुमार सिंह ने बताया कि कमरे का निरीक्षण किया गया है। कुछ सामान जला पाया गया। घटना की जांच की जा रही है, लेकिन यह कहना मुश्किल है कि आग कैसे लगी। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। एसओ के मुताबिक, घर वालों का कहना है कि छात्रा कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खाना बनाते समय महिला झुलसी
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के मंगू का पुरवा निवासी प्रीती (38) को झुलसी हालत में शुक्रवार देर शाम जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। महिला के पति अरविंद मिश्र ने बताया कि उसकी पत्नी खाना बना रही थी। गैस लीकेज के कारण आग लगी, जिससे पत्नी झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed