IAS week: खुद की छवि बदलने को तैयार नौकरशाही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक दिन पहले ही आईएएस अफसरों को अपनी कमियां खुद ही ढूंढने की नसीहत दी थी। दूसरे ही दिन नौकरशाही आत्म अवलोकन को तैयार नजर आई।
यूपी आईएएस एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा में कई सदस्यों ने कॉडर की गिरती छवि पर गहरी चिंता जताई। सदस्यों ने बिना देर किए ‘स्टील फ्रेम’ वाली पुरानी छवि और कैडर के गौरवशाली दिन लौटाने पर व्यक्तिगत स्तर से लेकर संगठनात्मक स्तर तक पहल पर सहमति जताई।
हालांकि भ्रष्टाचार और ट्रांसफर-पोस्टिंग में सदस्यों की संलिप्तता जैसे मुद्दों पर सदन ने चर्चा से दूरी बनाए रखी।
शनिवार को राजभवन कालोनी स्थित सीएसआई सभागार में एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राकेश बहादुर की अध्यक्षता में आमसभा की वार्षिक बैठक हुई।
जनता के बीच पुरानी छवि लौटाने की जरूरत
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और राजस्व परिषद में सदस्य चंद्र प्रकाश-प्रथम ने कहा कि कॉडर को आज आत्म अवलोकन की जरूरत है। कहां कमियां हैं, इसे झांकने की आवश्यकता है। जनता के बीच पुरानी छवि लौटने की जरूरत है।
नागरिक सुरक्षा एवं राजनैतिक पेंशन विभाग की प्रमुख सचिव डिंपल वर्मा, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी व रेशम, समन्वय व लघु सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव डा. प्रभात कुमार और सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास भुवनेश कुमार ने भी खुलकर अपनी बातें रखी हैं।
राकेश बहादुर फिर अध्यक्ष व भुवनेश सचिव बने
आईएएस एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा में सदस्यों ने एक बार फिर आम सहमति से पुरानी कार्यकारिणी को ही बनाए रखने का फैसला किया। 1979 बैच के आईएएस राकेश बहादुर फिर अध्यक्ष हो गए हैं।
सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास भुवनेश कुमार भी दोबारा सचिव और निदेशक कौशल विकास मिशन सुरेंद्र सिंह व निदेशक सूचना आशुतोष निरंजन संयुक्त सचिव होंगे। विवेक वार्ष्णेय कोषाध्यक्ष बने रहेंगे।