फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bunty and Saurabh will be interrogated again today in Vinay murder case

Lucknow News: विनय हत्याकांड में बंटी और सौरभ से आज फिर होगी पूछताछ

Sun, 10 Sep 2023 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Bunty and Saurabh will be interrogated again today in Vinay murder case
लखनऊ। केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के घर में बेटे विकास के दोस्त विनय श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या की गुत्थी वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर भी पुलिस सुलझा नहीं पा रही है।
विज्ञापन

तीन फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने संदेह के घेरे में आए अरुण उर्फ बंटी और सौरभ की काॅल डिटेल निकाली। इसमें ऐसी कोई कॉल नहीं मिली, जिसमें यह पुष्टि हो सके कि किसी संदिग्ध से बातचीत हुई है। पुलिस का दावा है कि फुटेज और विनय के घरवालों के आरोप को देखते हुए रविवार को बंटी व सौरभ से फिर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

मालूम हो कि एक सितंबर की सुबह 4:08 बजे विकास किशोर की लाइसेंसी पिस्टल से भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
हत्या से कुछ घंटे पहले विनय, अंकित और अजय रावत एयरपोर्ट तक विकास को छोड़ने गए थे। लौटने के बाद एक सितंबर को तड़के किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिस पर अंकित ने विनय के माथे पर गोली मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंटी की लोकेशन हत्या से कुछ सेकंड पहले तक मंत्री के घर के पास ही मिली। एक सितंबर की सुबह 4:07 बजे की फुटेज में भी बंटी वारदात स्थल पर कार के पास खड़ा दिखा था।
जेसीपी क्राइम आकाश कुलहरि ने अंकित वर्मा, शमीम और अजय रावत की गिरफ्तारी दिखाकर हत्या का पर्दाफाश करने का दावा किया था।
जेसीपी ने कहा था कि विनय जुए में 12 हजार रुपये हार गया था। इसके बाद ही अंकित व अजय ने गेम बंद करा दिया था। विनय और खेलने की जिद कर रहा था। इसे लेकर हुए विवाद में अंकित ने गोली चला दी थी।

तीन दिन में पुलिस ने विनय और बंटी व सौरभ की कॉल डिटेल के आधार पर नौ लोगों से पूछताछ की है। इन सबसे घटना के एक दिन पहले और घटना से कुछ वक्त पहले विनय व बंटी की बात हुई थी।

हालांकि, कोई ऐसा तथ्य नहीं मिला है, जिससे किसी की भूमिका संदिग्ध लगे। पुलिस ने बंटी से मोबाइल पर संपर्क किया तो उसने हर सवाल का जवाब दिया।
हालांकि, एसीपी चौक सुनील कुमार का कहना है कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर बंटी से पूछताछ की जाएगी।
एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक, हत्या के मुख्य आरोपी जेल जा चुके हैं। कुछ बिंदु को लेकर परिवारीजनों ने सवाल उठाए थे, उन पर जांच जारी है। दोषी मिलने पर अवश्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed