फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bungalows allocated to trusts will be vacant in four months.

मुलायम सिंह से छिनेगा एक और बंगला, खाली करने के लिए मिला चार महीने का वक्त

Thu, 11 Oct 2018 11:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 11 Oct 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
bungalows allocated to trusts will be vacant in four months.
मुलायम सिंह यादव

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लखनऊ के वीवीआईपी इलाके में स्थित तीन ट्रस्टों से चार माह में बंगले खाली कराने होंगे। महातम राय ट्रस्ट, वीर बहादुर सिंह सेवा संस्थान व आंबेडकर महासभा के नाम ये बंगले आवंटित हैं।

विज्ञापन


लोहिया ट्रस्ट का आवंटन 10 साल के लिए किया
याचिकाकर्ता ने लोहिया ट्रस्ट का मामला उठाया। राज्य सरकार ने कहा है कि नए एक्ट से इस बंगले का आवंटन एक जनवरी 2017 को किया गया था। एसएन शुक्ला ने कहा है कि लोहिया ट्रस्ट के लिए बंगले का आवंटन 10 साल के लिए किया गया है जबकि संशोधित एक्ट के मुताबिक बंगले का आवंटन पांच साल के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि लोहिया ट्रस्ट के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव हैं। इसके सचिव पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव हैं, जबकि पूर्व सीएम अखिलेश यादव व सांसद रामगोपाल यादव समेत कई प्रमुख लोग इसके सदस्य हैं। इसके पहले मुलायम जिस बंगले में बहैसियत पूर्व मुख्यमंत्री रह रहे थे उसे खाली करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंबेडकर महासभा के अध्यक्ष को मिला है मंत्री का दर्जा

विधानसभा मार्ग स्थित आंबेडकर महासभा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में भवन आवंटन हुआ था। फिलहाल महासभा के अध्यक्ष लालजी निर्मल अनुसूचित जाति, जनजाति वित्त विकास निगम के चेयरमैन हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर निर्मल ने कहा कि अभी उन्होंने शीर्ष अदालत का आदेश नहीं देखा है। न्यायालय का फैसला सर्वोपरि है। उसका सम्मान किया जाएगा।
 
पूर्व मुख्यमंत्री से जुड़ा है सेवा संस्थान
माल एवेन्यू में वीर बहादुर सिंह सेवा संस्थान के कर्ता-धर्ता पूर्व मंत्री व वर्तमान में कैंपियरगंज (गोरखपुर) के भाजपा विधायक फतेह बहादुर हैं। वीर सिंह बहादुर सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। इस बंगले का आवंटन उन्हीं के नाम पर बनी संस्था के नाम है। फतेह बहादुर वीर बहादुर के बेटे हैं।

पूर्व मंत्री के पिता के नाम पर है महातम राय ट्रस्ट
महातम राय ट्रस्ट पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद कुसुम राय के नाम पर बना हुआ है। इस ट्रस्ट के नाम पर भी माल एवेन्यू में बंगला आवंटित है। कुसुम राय भाजपा की वरिष्ठ नेता हैं। इस ट्रस्ट के नाम आवंटित बंगले को भी खाली कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed