'मिशन बुंदेलखंड' पर सीएम ने की घोषणा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मौजूदा वर्ष ‘किसान वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा। बुंदेलखंड में हुए फसलों के नुकसान का आकलन करवाकर किसानों को पूरी मदद की जाएगी।
बुंदेलखंड में अगर फसलों के लिए बोनस भी देना पड़ा तो इससे भी पीछे नहीं हटेंगे। यहां दुग्ध उत्पादन के लिए भी काम करने को मुख्य सचिव को निर्देश दिया है।
केंद्र सरकार की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पिछले नौ माह में उत्तर प्रदेश को कोई बड़ा पैकेज नहीं मिला है। बांदा में नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज में अगले वर्ष से एमबीबीएस कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
छह माह के अंदर मेडिकल कॉलेज का 300 बेड का अस्पताल शुरू हो जाएगा। यह बात उन्होंने यहां मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के उद्घाटन के अवसर पर कही।
मेडिकल कॉलेजों पर नहीं लगाएंगे प्रतिबंध
बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने बसपा सरकार पर द्वेष भावना से काम करने का आरोप लगाया।
उदाहरण दिया कि सपा सरकार ने कन्नौज, जालौन और आजमगढ़ में मेडिकल कॉलेज तैयार करा दिए थे। सीटें भी उपलब्ध थीं। बसपा सरकार आईं तो इन्हें नहीं चलने दिया लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे।
बांदा के अधूरे मेडिकल कॉलेज को पैसे की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने मंच से ही कार्यदाई संस्था निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक को निर्देश दिया कि मेडिकल कॉलेज में जो भी कमियां हैं, उसे पूरा करें। मुख्यमंत्री ने बेबाकी से स्वीकारा कि गांवों में डॉक्टर पहुंचना बहुत मुश्किल है।
गरीब मरीज प्राइवेट या बड़े शहरों में इलाज नहीं करा सकता इसीलिए विधायक निधि से इलाज को 25 लाख रुपये देने की व्यवस्था की गई है। प्रदेश में 45 लाख परिवारों को समाजवादी पेंशन मिलेगी। इसकी हकदार महिला मुखिया होंगी।