फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bundelkhand people to get advantages from up govt.

आटा, दाल व तेल के रूप में बुंदेलखंड को बड़ी राहत

Thu, 18 Feb 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 18 Feb 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
bundelkhand people to get advantages from up govt.

बुंदेलखंड में सूखे की सियासत के बीच सरकार फौरी राहत देने पर विचार कर रही है। इसके तहत वहां के लोगों को आटा, चावल और दाल देने का प्रस्ताव है। इसे ‘समाजवादी खाद्यान्न योजना’ या अन्य किसी रूप में लागू किया जा सकता है।

विज्ञापन


शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुंदेलखंड क्षेत्र में सूखे की गंभीर समस्या बनी हुई है। वहां खेती करने लायक जमीन के 50 फीसदी हिस्से पर फसलों की बोवाई नहीं हो पाई है। इस संबंध में उच्चतम न्यायालय में एक जनहित याचिका भी दाखिल है।
विज्ञापन


विधानमंडल के दोनों सदनों में सूखे की समस्या लगातार उठ रही है और इस पर चर्चा मंजूर हो चुकी है। बुंदेलखंड के सात जिलों की 96 लाख की आबादी के 80 फीसदी लोगों को खाद्य सुरक्षा दी जा रही है। इसके बावजूद वहां की स्थिति विषम बनी हुई है। इन परिस्थितियों में सरकार फौरी राहत उपायों पर गंभीरता से विचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि खाद्य एवं रसद विभाग ने इस बारे में एक प्रस्ताव तैयार किया है जिसमें राहत योजना के कई विकल्प सुझाए हैं। विभाग ने यह भी बताया है यह योजना राज्य आपदा मोचक निधि के अंतर्गत शुरू की जा सकती है।

ज्यादातर हिस्सा पहले ही हो चुका है खर्च

bundelkhand people to get advantages from up govt.

केंद्र सरकार ने इसके दिशानिर्देश तय कर रखे हैं। इसे तीन महीने तक लगातार चालू रखा जा सकता है। मगर, जानकार बताते हैं कि चालू वित्त वर्ष में इस निधि में 50 करोड़ रुपये भी नहीं बचे हैं। दैवी आपदा के विभिन्न मदों में निधि का ज्यादातर हिस्सा पहले ही खर्च हो चुका है।

ऐसे में फौरी राहत कैसे दी जाए, इस पर विचार के लिए गुरुवार को मुख्य सचिव आलोक रंजन की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हो रही है। इसमें इन प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श कर निर्णय होने की संभावना है।

खाद्य विभाग के चार सुझाव
बुंदेलखंड के 298575 समाजवादी पेंशन धारकों को प्रतिमाह 10 किलो आटा, पांच किलो अरहर दाल व एक लीटर खाद्य तेल दिया जाए। दूसरा, वहां 234246 अंत्योदय लाभार्थियों को प्रतिमाह 10 किलो आटा, पांच किलो अरहर दाल, एक लीटर खाद्य तेल दिया जाए।

तीसरा, सभी परिवारों को प्रतिमाह 10 किलो आटा, पांच किलो अरहर दाल, एक लीटर खाद्य तेल दिया जाए। चौथा, अरहर दाल के बजाय चने की दाल दी जाए। या सिर्फ 10 किलो चावल और 10 किलो दाल दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed