फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bundelkhand Expressway should be made started till 31st, CM Yogi also gave instructions to install signage and boards

यूपी: 31 दिसंबर तक चालू किया जाए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दिए साइनेज और बोर्ड लगाने के निर्देश

Tue, 30 Nov 2021 12:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 30 Nov 2021 12:10 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के दोनों ओर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और क्लस्टर स्थापित करने के लिए भूमि चिह्नित कर शीघ्र कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने एक्सप्रेसवे निर्माण के साथ ही साइनेज और बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Bundelkhand Expressway should be made started till 31st, CM Yogi also gave instructions to install signage and boards
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे परियोजना की प्रगति की पैकेजवार समीक्षा की। उन्होंने इस एक्सप्रेसवे के मुख्य मार्ग को हर हाल में 31 दिसंबर तक पूरा कर चालू करने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे परियोजना से संबंधित जिलाधिकारियों को इस कार्य में पूर्ण सहयोग देने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के दोनों ओर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और क्लस्टर स्थापित करने के लिए भूमि चिह्नित कर शीघ्र कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने एक्सप्रेसवे निर्माण के साथ ही साइनेज और बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए। 
विज्ञापन


उन्होंने इस एक्सप्रेसवे की निर्माण की प्रगति के संबंधी प्रस्तुतीकरण भी देखा। इस दौरान यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि यह बेहद कम समय में निर्मित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, मुख्य सचिव आरके तिवारी, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त संजीव कुमार मित्तल, प्रमुख सचिव लोक निर्माण नितिन रमेश गोकर्ण, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed