फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bullying of SP leader in Amethi: SC man's house demolished by JCB, Dalit harassment case registered

अमेठी में सपा नेत्री की दबंगई : अनुसूचित जाति के व्यक्ति का मकान जेसीबी से ढहाया, दलित उत्पीडऩ का केस दर्ज

Wed, 27 Apr 2022 03:24 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 27 Apr 2022 03:24 PM IST
सार

वायरल वीडियो में गुंजन की मौजूदगी में एक जेसीबी एक मकान का दीवार ढहाते व परिसर को समतल करते नजर आती है। दूसरे वीडियो में गुंजन की मौजूदगी में कई लोग परिसर में मौजूद लकड़ी व अन्य सामान हटाते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Bullying of SP leader in Amethi: SC man's house demolished by JCB, Dalit harassment case registered
अखिलेश यादव के साथ गुंजन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेठी शहर की रहने वाली सपा नेत्री गुंजन सिंह ने मंगलवार को अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति का मकान जेसीबी से ढहवा दिया। इस दौरान पीडि़त परिवार ने विरोध किया तो सपा नेत्री ने उसे धमकी भी दी। दबंगई का वीडियो वायरल होने व पीडि़त की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने सपा नेत्री समेत दो के खिलाफ एससीएसटी का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


अधिवक्ता राम सिंह की पुत्री गुंजन सिंह सपा से जुड़ी हैं। गत विधानसभा चुनाव में वे सपा के टिकट पर अमेठी से विधानसभा चुनाव लडऩा चाह रही थीं। चुनाव के मद्देनजर वे लगातार पब्लिक में सक्रिय भी थीं। मंगलवार शाम गुंजन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में गुंजन की मौजूदगी में एक जेसीबी एक मकान का दीवार ढहाते व परिसर को समतल करते नजर आती है। दूसरे वीडियो में गुंजन की मौजूदगी में कई लोग परिसर में मौजूद लकड़ी व अन्य सामान हटाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


इसी वीडियो में विरोध कर रही अनुसूचित जाति की दो महिलाओं से अभद्रता करते हुए वे उन्हें धमकी भी दे रही हैं। देर शाम इस मामले को लेकर थाने पहुंचे शहर से सटे सराय राजशाह निवासी दयाराम ने गुंजन के खिलाफ तहरीर दी तो पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में प्रथम दृष्टया मामला सही मिलने के बाद पुलिस ने गुंजन समेत दो लोगों के खिलाफ एससीएसटी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ उमाकांत शुक्ल ने बताया कि दर्ज मामले की विवेचना सीओ करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने बताया कि गुंजन पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed