{"_id":"66e44a6ea210de7c9f0ce7ed","slug":"bullies-beat-student-slapped-sister-pushed-niece-lucknow-news-c-13-1-lko1028-872051-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ऑनलाइन भुगतान के विवाद में दुकानदार ने युवक व दोस्त पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ऑनलाइन भुगतान के विवाद में दुकानदार ने युवक व दोस्त पर किया हमला
Fri, 13 Sep 2024 07:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 13 Sep 2024 07:55 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। ऑनलाइन भुगतान के विवाद में मेयो चौराहे पर मसाला दुकानदार ने साथियों संग युवक व उसके दोस्त पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गोमतीनगर पुलिस ने दुकानदार समेत 21 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है।
गोमतीनगर के विनीतखंड निवासी सुशील शर्मा के मुताबिक आठ अगस्त को रात करीब 11.15 बजे वह दोस्त संतोष के साथ मेयो चौराहे के पास पहुंचे थे। यहां पान मसाले की दुकान के दुकानदार से उनका ऑनलाइन भुगतान को लेकर कुछ विवाद हो गया था। इसके बाद सुशील व संतोष कार में बैठ गए। तभी पीछे से आरोपी दुकानदार अपने 20 साथियों के साथ कार के पास पहुंचा और उन्हें घसीटते हुए बाहर निकाल लिया। आरोपियों ने उन पर धारदार हथियार व रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। बचाव करने पहुंचे संतोष पर भी हमला कर दिया था। (संवाद)