फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bullet stuck in spine of woman for 35 years In Lucknow doctors removed it through surgery

UP News: 35 साल से महिला की रीढ़ की हड्डी में फंसी थी गोली, जांच में पता चला तो उड़े होश; ऑपरेशन कर निकाली गई

Sat, 19 Jul 2025 06:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Jul 2025 06:54 PM IST
सार

लखनऊ में 35 साल से एक महिला की रीढ़ की हड्डी में गोली फंसी थी। जांच में पता चला तो उसके होश उड़ गए। डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके गोली निकाल दी है।

विज्ञापन
bullet stuck in spine of woman for 35 years In Lucknow doctors removed it through surgery
रेखा और निकाली गई गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में एक महिला की रीढ़ की हड्डी में 35 साल से गोली फंसी थी। उसे इसकी भनक तक नहीं थी। कुछ दिनों से जब महिला को चलने-फिरने में दिक्कत और दर्द होना शुरू हुआ। इस पर उन्होंने सिविल अस्पताल में डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकाल दी है।

विज्ञापन


यह चौंकाने वाली घटना बंथरा के सिकंदरपुर निवासी रेखा (53) के साथ हुई है। उनकी रीढ़ की हड्डी के पास नीचे की ओर काफी दिनों से दर्द हो रहा था। दर्द लगातार बढ़ रहा था। परिजनों ने दो दिन पहले उन्हें सिविल अस्पताल की ओपीडी में डॉ. आरके गौतम को दिखाया। डॉ. आरके गौतम ने एक्सरे करवाया तो जांच में रीढ़ के पास गोली धंसी होने की बात पता चली।
विज्ञापन


डॉक्टर ने परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि करीब 35 साल पहले एक विवाद दौरान गोली चली थी। गोली महिला को लग गई थी। आशंका जताई जा रही थी गोली छूकर निकल गई है। खून निकलने पर उस वक्त दवा, पट्टी करा ली गई थी। जख्म सूख गया था। उसके बाद से किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो रही थी। अब पता चला कि गोली शरीर में ही धंसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. आरके गौतम ने बताया कि ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई है। मरीज अभी महिला सर्जिकल वार्ड में भर्ती हैं। अस्पताल की निदेशक डॉ. कजली गुप्ता, सीएमएस डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव ने ऑपरेशन करने वाली पूरी टीम को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed